Wednesday, April 24, 2024
Homeगल्फ न्यूजसऊदी अरबकिंग सलमान ने किंगडम के बाहर फंसे प्रवासियों का इकामा, वीजा मुफ्त...

किंग सलमान ने किंगडम के बाहर फंसे प्रवासियों का इकामा, वीजा मुफ्त मे बढ़ाने का आदेश दिया

सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज के निर्देश पर पासपोर्ट निदेशालय (जवाजात) ने किंगडम के बाहर फंसे प्रवासियों के लिए इकामा, विजिट वीजा, और एग्जिट री-एंट्री वीजा की वैधता को 31/08/2021 तक स्वचालित रूप से बढ़ाना शुरू कर दिया है।

किंग सलमान के निर्देशों के अनुरूप यह विस्तार केवल उन 09 देशों के प्रवासियों/नागरिकों पर लागू होता है जिन देशों के नागरिकों को कोविड-19 प्रकोप के कारण किंगडम में प्रवेश से रोक लगा दिया गया है।

वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जादौन ने कहा यह फैसला कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से निपटने के लिए सरकार द्वारा चल रहे प्रयासों का हिस्सा है साथ ही उन्होंने कहा सरकार वो सभी एहतियाती और निवारक उपाय कर रही है जिससे नागरिकों और प्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उनके आर्थिक और वित्तीय बोझ को कम करने में योगदान किया जा सके।

जवाजात (Jawazat) ने कंफर्म किया है कि इकामा, विजिट वीजा, और एग्जिट री-एंट्री वीजा सऊदी राष्ट्रीय सूचना केंद्र के सहयोग से स्वचालित यानी (आटोमेटिक) रूप से विस्तार किया जाएगा जो निशुल्क होगा। जिसमे निवास परमिट की वैधता का विस्तार (इकामा) और निवासियों के एग्जिट री-एंट्री वीजा के साथ ही किंगडम के बाहर से आने वाले आगंतुकों के विज़िट/टूरिस्ट वीजा शामिल होंगे।

अन्य उपयोगी पोस्ट 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments