Saturday, July 27, 2024
Homeनिताकातमदीना क्षेत्र की 40% रेस्टोरेंट नौकरियां सऊदी नागरिकों के लिए आरक्षित

मदीना क्षेत्र की 40% रेस्टोरेंट नौकरियां सऊदी नागरिकों के लिए आरक्षित

मदीना क्षेत्र के रेस्तरां सहित कुछ अन्य नौकरियों में 40 प्रतिशत सऊदीजेशन लागू कर दिया है। सऊदी मानव संसाधन और विकास मंत्रालय घोषणा करते हुए कहा की यह नियम 08 जुलाई 2023 प्रभावी हो जायेगा।

रेस्टोरेंट

रेस्टोरेंट, बैंक्वेट किचन, फास्ट फूड स्टोर और जूस की दुकानों में 40% सऊदी महिला व पुरुषों के लिए रिजर्व करने का निर्णय लिया गया है। यह नियम तभी लागू होगा जब रेस्टोरेंट के एक शिफ्ट में कम से कम 4 कर्मचारी काम कर रहे हो। पढ़ेसऊदी अरब में एक विदेशी के रूप में बिजनेस शुरू करने की प्रक्रिया

कैफे और आइसक्रीम

कैफे और आइसक्रीम जॉब्स में  50% सऊदी महिला व पुरुषों के लिए रिजर्व कर दिया  गया है। यह नियम तभी लागू होगा जब कैफे और आइसक्रीम शॉप के अंदर एक शिफ्ट में कम से कम 2 कर्मचारी काम कर रहे हो।

होलसेल कारोबार 

खाद्य और पेय पदार्थों के थोक व्यापार में 50% सऊदी महिला व पुरुषों के लिए रिजर्व करने का निर्णय लिया गया है। मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय के अनुसार  विशेषज्ञों और बिक्री प्रतिनिधियों के व्यवसायों में भी 40% जॉब्स सऊदी नागरिकों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। पढ़ेसऊदीजेशन और निताकात प्रोग्राम से प्रवासी श्रमिकों पर प्रभाव

नोट-

इन सभी आर्थिक गतिविधियों में लेखाकार और खजांची का काम 100% सऊदी नागरिक करेंगे। 

स्रोत-Saudi Gazette

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments