भारत सरकार के प्रयासों के बाद कुछ अच्छी खबरें। सऊदी अरब ने फिलहाल स्वास्थ्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को भारत से किंगडम आने की अनुमति दी है।
भारतीय विदेश मंत्रालय व सऊदी अरब में स्थित भारतीय दूतावास सभी भारतीय नागरिकों के लिए उड़ानों को खोलने के अपने प्रयासों को जारी रखा है । पढ़े-यूएई ने कोविड-19 के दूसरी लहर के मद्देनजर पाकिस्तान सहित अन्य 11 देशों के यात्रा वीजा को निलंबित कर दिया है
सऊदी जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने इसकी जानकारी एक आधिकारिक सर्कुलर जारी कर के दिया है।
जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) के एक अधिकारी के अनुसार COVID-19 के दूसरी लहर को देखते हुए यह कहना बहुत मुश्किल है की कोविड से प्रभावित देशों के साथ परिस्थिति कब तक सामान्य होगी। पढ़े-फ़िलहाल आप दुबई के रास्ते सऊदी अरब जा सकते हैं
वही सऊदी नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को सामान्य करने का कोई विशिष्ट तिथि निर्धारित नहीं की गई है, इसे कब तक निलंबित रखा जाएगा इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर इंडियन एम्बेसी का ट्वीट देख सकते है >>>https://twitter.com/IndianEmbRiyadh/status/1329433541403422720/photo/1