Saturday, July 27, 2024
Homeजवाजात/इकामाकोविड-19 से प्रभावित देशों से आने वालों यात्रियों पर SR 500,000 का...

कोविड-19 से प्रभावित देशों से आने वालों यात्रियों पर SR 500,000 का जुर्माना

सऊदी अरब के सरकारी अभियोजन (Public Prosecution) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है की 22 कोरोना वायरस प्रभावित देशों में से किसी से किसी भी देश से सीधे सऊदी अरब आने वाले यात्रियों पर SR 500,000  जुर्माना तय किया गया है।

बोर्डिंग पास प्राप्त करते समय प्रत्येक यात्री को अनिवार्य रूप से यह बताना होता है कि उसने पिछले 14 दिनों के दौरान किसी भी कोरोना वायरस प्रभावित देश की यात्रा नहीं किया किया था।

यदि यह साबित हो जाता है की यात्री ने पिछले 14 दिनों के दौरान कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा की है तो उस पर SR 500,000 का जुर्माना लगाया जाएगा साथ ही ऑपरेटर, ट्रांसपोर्ट कंपनी या एयरलाइन कंपनियों के मालिकों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

हम यह जानते हैं कि 13 देशों से आने वाले गैर-सऊदी (प्रवासियों) को सऊदी अरब में प्रवेश करने से पहले किसी दूसरे देश में 14 दिन बिताना अनिवार्य हैं।

वे देश कौन से हैं?

हालांकि कोरोनावायरस प्रभावित देशों की सूची का खुलासा सार्वजनिक अभियोजन (Public Prosecution) द्वारा नहीं किया गया है लेकिन अरब पत्रिका का यह मानना है कि नीचे  दिए गए निम्नलिखित 22 देश हैं।

हम यह भी जानते हैं कि सऊदी हुकूमत ने पिछले दिनों अपने नागरिकों को से 17 देशों न करने को कहा था साथ में चेतावनी भी दिया गया था प्रतिबंधित देशों की यात्रा करने वालों को 3 साल के लिए बैन कर दिया जाएगा ।

अतः दोनों सूची को संकलित से हमें 22 देश मिलते हैं,
  • भारत
  • अफगानिस्तान
  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
  • पाकिस्तान
  • मिस्र
  • तुर्की
  • आर्मेनिया
  • बेलारूस
  • ब्राजील
  • इथियोपिया
  • इंडोनेशिया
  • ईरान
  • लेबनान
  • लीबिया
  • सोमालिया
  • दक्षिण अफ्रीका
  • सीरिया
  • कांगो 
  • वेनेजुएला
  • वियतनाम
  • यमन
  • अर्जेंटीना
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments