Sunday, May 19, 2024
Homeजवाजात/इकामाइकामा संबंधित विस्तृत जानकारी और गाइड

इकामा संबंधित विस्तृत जानकारी और गाइड

इकामा प्रवासियों के रहने और कार्य करने का एक कानूनी दस्तावेज है। इकामा उन लोगों के लिए जारी किया जाता जो वर्क वीजा या आश्रित वीजा पर किंगडम में आते है। 

पहली बार एंट्री पर वीजा की वैधता केवल 90 दिनों की होती है। अतः कामगार के प्रवास को अधिक समय तक वैध बनाये रखने के लिए एक दस्तावेज की आवश्यकता होती है अतः हुक़ूमत द्वारा श्रमिकों के लिए इकामा जारी किया जाता है।

अधिकतर मामले में इकामा वैधता की अवधि 1 वर्ष होती है उसके बाद आवश्यकता अनुसार प्रत्येक वर्ष रिनूअल किया जा सकता है। (अब इकामा तिमाही छमाही भी रिनूअल किया जा सकता है) पढ़े-गामका (GAMCA) मेडिकल टेस्ट संक्षिप्त गाइड व प्रश्न

हम आपको इस लेख मे इकामा एक्सपायरी चेक, वैधता और अन्य विवरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे है। लागत और रिनुअल शुल्क कितना है? इसके अलावा हम इसकी स्थिति और इसे ऑनलाइन जाँचने की विधि को भी कवर कर रहे हैं।

सऊदी अरब में इकामा की परिभाषा 

इकामा एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ “निवास” है यह धारक को तब तक सऊदी अरब में रहने और काम करने की अनुमति देता है जब तक इकामा वैध है।

इसे “रेजिडेंस परमिट” के रूप में भी जाना जाता है। हर साल लाखों विदेशी नागरिक किंगडम का दौरा करते हैं। लेकिन जो लोग वर्क वीजा पर यहा आते हैं उन्हें ही इकामा के लिए आवेदन करने का अधिकार प्राप्त होता है। कफील/कंपनी को इकामा जारी करने और रिनुअल के लिए जिम्मेदार होते है।

कफील या कंपनी एक विशिष्ट अवधि के लिए प्रवासी कामगार के साथ एक एग्रीमेंट करते है। कभी-कभी एग्रीमेंट लॉंग टर्म का होता है। हालांकि यह पूरी तरह से कफ़िल/कंपनी पर निर्भर करता है।

Iqama कार्ड में 11 विवरण दर्ज होते हैं जिससे प्राधिकरण (Authority) को इकामा धारक के पहचान में मदद मिलता है। जैसे, राष्ट्रीयता, जन्म तिथि, नियोक्ता का नाम इत्यादि। पढ़े-इकामा क्या है? इसके विवरण को कैसे पढ़ें या जानें

सऊदी अरब के इकामा की लागत 

सऊदी अरब के इकामा की कीमत उसके प्रकार पर निर्भर करता है। इकामा दो प्रकार का होता है।

 01-घर के कामगारों के लिए जैसे ( नौकरानी, ​​निजी ड्राइवर, माली, घर का नौकर आदि)

02-अन्य सभी प्रकार के श्रमिकों जैसे (निर्माण कामगार, औद्योगिक वर्कर, दुकानदार, श्रम, नर्स, चिकित्सा कर्मचारी, इंजीनियर, आदि सभी पेशे शामिल है) 

घर के कामगारों के लिए लागत सबसे कम है। ज्यादातर कफ़िल ही इनके सभी बकाया और शुल्क का भुगतान करते है। 

हालांकि अलग-अलग देशों के हाउस वर्क जॉब पर इकामा लागत अलग-अलग है। उदाहरण के लिए 8850 रियाल फिलीपींस के गृहिणी के लिए इकामा की कीमत है। जब की भारत से आने वाले गृहिणी के लिये केवल 5000 रियाल इकामा की कीमत है। 

इकामा की फीस 

सऊदी अरब में इकामा की फीस बढ़ती जा रही है। 2019 से  इसकी लागत 7200 रियाल थी जो लगातार बढ़ती जा रही है। 2023 में बीमा और अन्य सभी लागतों के साथ कुल इकामा रिन्यूअल फीस करीब 10,750 रियल है। 

एक्सपायरी और वैधता की जांच करें

जैसा कि आप जानते हैं कि इकामा एक साल के बाद समाप्त हो जाता है। समाप्ति की तारीख हिजरी कैलेंडर के अनुसार होती है। इसलिए आंतरिक मंत्रालय (MOI) ने इकामा वैधता जांच के लिए एक ऑनलाइन सेवा प्रदान करता है। जिसे Absher services के नाम से जाना जाता है जो कई अन्य ऑनलाइन सेवाएं भी प्रदान करता है। 

कभी-कभी इकामा समय पर रिन्यू नहीं होता है कारण निताकात कानून (Nitaqat Category) है जैसे की कफ़िल या कंपनी का रेड कलर में होना। पढ़े-सऊदी अरब, निताकात, रंग, श्रेणियाँ और लाभ

निताकात जांच

सऊदी सरकार ने एक नई प्रणाली शुरू की है जिसे निताकात (Nitaqat) कहा जाता है। निताकात की मदद से आप सऊदी अरब के इकामा स्थिति की जाँच कर सकते हैं। 

सिस्टम ये बताता है कि इकामा किस श्रेणी में है। यदि इकामा रेड कलर में है तो इकामा धारक कफील/ कंपनी को सूचित किए बिना किसी दूसरे कंपनी में ट्रांसफर ले सकता है। 

श्रम मंत्रालय और सामाजिक विकास मंत्रालय श्रमिकों के ट्रांसफर की स्थिति के लिए जिम्मेदार है। आप यहा क्लिक कर इकामा कलर की स्थिति की जांच कर सकते हैं। प्रक्रिया बेहद आसान और सरल है। 

उल्लेखनीय बात यह है की जांच की स्थिति केवल अरबी भाषा में उपलब्ध है। दुर्भाग्य से फिलहाल अंग्रेजी में उपलब्ध नहीं है। शायद भविष्य में अंग्रेजी का विकल्प हो सकता है।

रिन्यूअल फीस 

में बीमा अन्य सभी लागतों के साथ कुल इकामा फीस SR 10,750 के करीब है। सऊदी विजन 2030 के मिशन के अनुसार उक्त सभी शुल्क में वृद्धि होते जा रहा है। 

सख्त नियमों और विनियमों के कारण अब स्वतंत्र (आजाद वीजा) काम करना संभव नहीं है। इसके अलावा अगर पुलिस आपको पकड़ लेती है तो तत्काल फाइनल एग्जिट भेजने का प्रावधान है। अपने बचाव और सुरक्षा के लिए किसी कंपनी के साथ काम करना बेहतर विकल्प होगा। पढ़े-सऊदी अरब में न्यू इकामा के लिए मेडिकल रिपोर्ट ऑनलाइन जांच प्रक्रिया

ट्रांसफर स्थिति 

यदि आपने अपने नियोक्ता (Employer) को बदल दिया है और अन्य कफील/ कंपनी के साथ काम कर रहे है तो फिर आपके इकामे की स्थिति भी बदल जाएगी। स्थिति में यह बदलाव नियोक्ता के स्थानांतरण के कारण है। आप इसे श्रम मंत्रालय के पोर्टल Ministry of Labour portal (MOL) पर भी देख सकते हैं।

हस्तांतरण के लिए कुछ नियम और कानून हैं। जैसे यदि आपकी कंपनी/कफ़िल निताकात सिस्टम मे हरे या प्लैटिनम श्रेणी में है आप वर्तमान नियोक्ता के सहमति के बगैर ट्रांसफर ले सकते है। प्रक्रिया में लगभग 15 दिन लगते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद, MOL आपको स्वीकार या अस्वीकृति के बारे में सूचित करेगा। 

इसके अलावा, कुछ व्यवसायों को नहीं बदला जा सकता है जैसे हाउस-मेड, माली, हाउसकीपर जैसे जाब बिल्कुल नहीं बदला जा सकता है। 

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments