Tuesday, March 19, 2024
Homeहोमइंश्योरेंसGOSI सऊदी अरबीया, सब कुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है

GOSI सऊदी अरबीया, सब कुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है

गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल इंश्योरेंस (GOSI) सऊदी अरब के सामाजिक बीमा से संबंधित एक सरकारी संस्था है। जिसका मुख्यालय रियाद में है। GOSI आर्थिक और प्रशासनिक रूप से स्वतंत्र संगठन है। 

1973 में अपनी स्थापना के बाद से GOSI लगातार सामाजिक बीमा योगदानकर्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों के लिए किया लाभ में सुधार की दिशा में काम कर रहा है। पढ़े- सऊदी टूरिस्ट वीज़ा आवेदन प्रक्रिया, गाइड व अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ?

सऊदी अरब में GOSI का प्राथमिक फोकस फंड एकत्रित करना है नियोक्ताओं (Employers) से 12% और कर्मचारियों (Employees) से 10% 2020 के तिमाही आकड़ों के अनुसार GOSI के साथ सूक्ष्म प्रतिष्ठानों/कंपनियों/कफ़िल (Micro Establishments) से लगभग 498,000 कर्मचारी छोटे प्रतिष्ठानों/कंपनियों (Small Establishments) से 48,000 कर्मचारी और मध्यम प्रतिष्ठानों/कंपनियों (Medium Establishments) से 8,000 कर्मचारी GOSI के साथ पंजीकृत थे।

इस लेख में, हम आपको GOSI बीमा के जटिल विवरण इसके लाभ और सऊदी अरब (KSA) में काम कर रहे कर्मचारियों को कैसे प्रभावित कर रहा है इस विषय मे चर्चा करेंगे। पढ़े- सऊदी अरब में कारोबार के लिये 20 स्मॉल बिजनेस आइडिया

सऊदी अरब में GOSI की संरचना क्या है?

GOSI रियाद में अपने प्रधान कार्यालय से सभी गतिविधियों का संचालन करता है। किंगडम के दूसरे शहरों के करीब 21 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। जिसमें 13 डायरेक्टर है इस बोर्ड अध्यक्षता वित्त मंत्री करते है। GOSI के गवर्नर उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते है। अन्य सदस्यों में आर्थिक और विकास मामलों के परिषद के प्रतिनिधि, लोक पेंशन एजेंसी के गवर्नर, मानव संसाधन और सामाजिक विकास, वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालय के तीन प्रतिनिधि सदस्य, नियोक्ताओं के तीन सदस्य बोर्ड में शामिल है। 

GOSI कैल्क्युलेशन विधि (GOSI CALCULATION METHODS)

GOSI एक सरकारी प्रतिष्ठान है जो कर्मचारियों, नियोक्ताओं, सेवानिवृत्त कर्मियों, चिकित्सा प्रदाताओं सहित विभिन्न वर्गों के लिए सेवाएं प्रदान करता है। ये सेवाएं सऊदी अरब के सामाजिक बीमा कानून के तहत लागू होती है।

GOSI गणना कर्मचारी की कमाई पर आधारित है और दो प्रकार में वर्गीकृत किया गया है,

  • सऊदी नागरिकों के लिए GOSI
  • गैर सऊदी नागरिकों (प्रवासियों) के लिए GOSI

किसी कर्मचारी के कमाई का जो हिस्सा कैलकुलेशन पर आधारित है उसमें सिर्फ बेसिक सैलरी और आवास भत्ता शामिल होता है।

GOSI गणना, हम सिर्फ प्रवासियों के विषय मे चर्चा करेंगे।

गैर सऊदी नागरिकों (प्रवासियों) के लिए GOSI गणना इस प्रकार है,

नियोक्ता अधिकतम मासिक आय का 2% भुगतान करता है जिसका मूल्य SR 400 से SR 45,000 के बीच है जिसमे बेरोजगारी योगदान फंड भी शामिल है। पढ़ेसऊदी अरब का इज़ार (Ejar) किराया सिस्टम / गाइड-लाइन व अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सऊदी अरब में प्रवासी के लिए GOSI के क्या फायदे हैं?

सामाजिक बीमा संस्था यह सुनिश्चित करता है कि किंगडम में काम करने वाले प्रवासियों को सामाजिक बीमा कानून के तहत लाभ प्रदान किया जा सके। सऊदी GOSI के विषय को समझने के लिए निम्नलिखित अनुभागो पर एक नज़र डालना आवश्यक है,

  • व्यावसायिक खतरा लाभ (Occupational hazard benefits):- सऊदी अरब में काम के वक़्त एक प्रवासी के चोटिल होने के स्थिति में GOSI प्रति माह SAR 3,500 की छति पूर्ति राशि के साथ बीमा दावे के 50% के बराबर राशि प्रदान करता है। हालांकि प्रारंभिक चिकित्सा रिपोर्ट पेश करने के बाद ही कर्मचारी लाभ के लिए पात्र होगा। 
  • स्थायी विकलांगता लाभ (Permanent disability benefits): रोजगार के दौरान किसी व्यक्ति के स्थायी विकलांगता के मामले में GOSI व्यक्ति के संपूर्ण यात्रा खर्च को उनके देश के होम टाउन तक ले जाने के लिए वहन करेगा। प्रवासी कर्मचारी को सऊदी अरब से उनके गृह देश के लिए रवाना होने से पहले राशि की भरपाई कर दी जाएगी। पढ़े
  • सऊदी प्रवासी को यातायात दुर्घटना चोट लाभ (Traffic accident injury to Saudi expat)

GOSI बीमा पॉलिसी के तहत सऊदी अरब में काम कर रहे प्रवासी मुआवजे के लिए पात्र होंगे यदि,

  • कर्मचारी काम से वापस जाने या आने के रास्ते में यातायात दुर्घटना में घायल हो जाता है। 
  • यदि काम के दौरान भोजन करने या मस्जिद में प्रार्थना करने के रास्ते में श्रमिक दुर्घटना में घायल हो जाता है

GOSI प्रमाण पत्र क्या है?

GOSI योगदान प्रमाणपत्र एक दस्तावेज है जिसे GOSI के ई-सेवा पोर्टल से प्राप्त किया जा सकता है। इस दस्तावेज़ में कर्मचारी की मजदूरी और कार्य अवधि दर्शीत किया जाता है। यह जानकारी स्थापना प्रणाली के अधीन है।

GOSI प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें?

GOSI प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें,

स्टेप 1:- GOSI के ई-सेवा पोर्टल पर लॉग इन करें।  

स्टेप 2:–योगदानकर्ता अकाउंट नंबर दर्ज करें। 

स्टेप 3:- “प्रमाणपत्र जारी करना” (Issue of certificates) पर क्लिक करें। 

स्टेप 4:- प्रमाणपत्र के प्रकार पर क्लिक करें “योगदानकर्ता बीमा शर्तें और मजदूरी” (Contributor insurance terms and wages)। 

GOSI सेवाएं

जनरल इंश्योरेंस फॉर सोशल इंश्योरेंस द्वारा पेश किया जाने वाला ई-सेवा पोर्टल एक वन-स्टॉप समाधान प्लेटफ़ॉर्म है। यह कर्मचारियों और नियोक्ताओं को बिना किसी बाधा के पोर्टल तक पहुंचने में मदद करने के लिए कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है। GOSI द्वारा प्रस्तावित कुछ ई-चैनल एसएमएस, डायरेक्ट लिंक सेवा, ऑनलाइन सेवा, GOSI– फोन और ई-भुगतान सेवा हैं। पढ़ेसऊदीजेशन और निताकात प्रोग्राम से प्रवासी श्रमिकों पर प्रभाव

GOSI ने 2018 में एक रोजगार अनुबंध प्रमाणीकरण पोर्टल (Contract Authentication Portal) को भी लॉन्च किया था।

GOSI बीमा न केवल कर्मचारियों के लिए बल्कि नियोक्ताओं के लिए भी लाभदायक है। वास्तव में सऊदी अरब के नियोक्ता विभिन्न GOSI सेवाओं के माध्यम से दी जाने वाली भत्तों का भी आनंद लेते हैं।

https://www.gosi.gov.sa/GOSIOnline/GOSIOnlineHomepage?locale=en_US

अधिक दिलचस्प अपडेट और जानकारी के लिए हमारा अनुसरण करते रहें। 

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

  1. I loved even more than you will get done right here. The picture is nice, and your writing is stylish, but you seem to be rushing through it, and I think you should give it again soon. I’ll probably do that again and again if you protect this walk.

  2. Fantastic site Lots of helpful information here I am sending it to some friends ans additionally sharing in delicious And of course thanks for your effort

  3. Simply wish to say your article is as amazing The clearness in your post is just nice and i could assume youre an expert on this subject Well with your permission let me to grab your feed to keep updated with forthcoming post Thanks a million and please carry on the gratifying work

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments