सऊदी अरब में काम करने वाले प्रत्येक प्रवासी तकनीशियन और इंजीनियर को इकामा रिन्यूअल के समय सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स (Saudi Council of Engineers) के साथ पंजीकरण करना होगा। इस लेख में हमने डिप्लोमा प्रमाण पत्र और बगैर डिप्लोमा वाले तकनीशियनों के लिए सऊदी इंजीनियरिंग काउंसिल (SCE) के साथ पंजीकरण प्रक्रिया की व्याख्या की है।
एससीई (SCE) पंजीकरण की आवश्यकता किसे है?
आगे बढ़ने से पहले हमें यह समझने की जरूरत है कि निम्नलिखित दो श्रेणियों के प्रवासियों को SCE पंजीकरण की आवश्यकता है;
- सभी प्रकार के इंजीनियर।
- 136 तकनीशियन व्यवसायों की सूची (नीचे दी गई है जिसे साल दर साल SCE द्वारा नए तकनीशियन कैटेगरी को जोड़ा जा रहा है)।
SCE मे पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़
सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स के साथ पंजीकरण के लिए आवश्यक डाकुमेन्ट,
- फोटोग्राफ
- इकामा स्कैन कॉपी
- पासपोर्ट स्कैन कॉपी
- सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स प्राधिकरण पत्र (authorization letter)
- चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सत्यापित परिचय पत्र
- सऊदी दूतावास द्वारा प्रमाणित डिग्री या डिप्लोमा
- कॉलेज/यूनिवर्सिटी मार्कशीट व सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि
SCE रजिस्ट्रेशन शुल्क
- रजिस्ट्रेशन फीस:- SR 500
- मेम्बरशिप फीस:-तकनीशियनों के लिए SR 200/प्रति वर्ष और इंजीनियरों के लिए SR250/प्रति वर्ष ।
- टोटल फीस:- तकनीशियनों SR 700 और इंजीनियरों SR 750 के लिए पहली बार देय होगा।
तकनीशियन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (SCE)
सबसे पहले SCE लिंक पर क्लिक करें और न्यू यूजर को खोलें और अपना ईमेल, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर और सदस्यता वर्गीकरण (Membership Classification) यानी टेक्नीशियन, इंजीनियर,आर्किटेक्चर जो भी हों अपना विवरण दर्ज करें।
अपने ईमेल खाते में लॉगिन करें और SCE द्वारा भेजे गए मेल लिंक के माध्यम से अपने अकाउंट को एक्टिव करें। एक्टिवेशन के बाद अपने SCE अकाउंट में लॉगिन करें।
अगले चरण में आपको अपने सऊदी इंजीनियरिंग काउंसिल अकाउंट में निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे;
- इकामा नंबर।
- पासपोर्ट संख्या।
- इकामा समाप्ति तिथि।
- इकामा पर दर्ज पेशा।
अब सिस्टम इलेक्ट्रॉनिकली जवाजात से आपका नाम और आपके नियोक्ता का नाम दर्ज कर लेगा फिर आपको अपलोड/दर्ज करना होगा;
- अपना फोटोग्राफ
- जन्म स्थान (देश में हुआ हुए है)
- जन्म तारीख
- कंट्री (सऊदी अरब), एरिया और निवास का शहर का चयन करें
अगले चरण में SCE के साथ सदस्यता की अवधि चुनें। तकनीशियनों के लिए सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स की सदस्यता लागत SR 200/प्रति वर्ष है जबकि इंजीनियरों के लिए यह SR 250/प्रति वर्ष है।
डिप्लोमा धारकों के लिए SCE रजिस्ट्रेशन
अगले चरण में सिस्टम पूछेगा कि क्या आपके पास डिप्लोमा प्रमाणपत्र है। चूंकि हम डिप्लोमा धारकों के लिए सऊदी इंजीनियरिंग काउंसिल पंजीकरण आवेदन दाखिल कर रहे हैं, इसलिए हमने यहां “हां” (YES) चुना है। अन्य विवरण दर्ज करें जैसे;
- विशेषज्ञता (Specialization)
- स्नातक देश (Graduation Country)
- स्नातक वर्ष (Graduation Year)
- कॉलेज या विश्वविद्यालय का नाम (name of the college or university)
अब एक तकनीशियन या इंजीनियर के रूप में रजिस्ट्रेशन के लिए सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियरिंग (SCE) पोर्टल में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
परिचय – पत्र (Letter of Introduction)
सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स के साथ पंजीकरण करने के लिए आपको अपने नियोक्ता से निम्नलिखित प्राधिकरण पत्र लेने की आवश्यकता होगी साथ परिचय पत्र (Letter of Introduction) चैम्बर ऑफ कॉमर्स से मुहर भी लगाया गया होना चाहिए। नोट -(मिनिस्ट्री/या गवर्नमेंट कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स के मोहर की आवश्यकता नहीं है)
बगैर डिप्लोमा धारी तकनीशियन (Technicians without a Diploma)
वो प्रवासी तकनीशियन जिनका नाम नीचे दिए गए 136 व्यवसायों की सूची में है, लेकिन उनके पास डिग्री या डिप्लोमा नहीं है वे भी सऊदी इंजीनियरिंग काउंसिल (SCE) के साथ अस्थायी रजिस्ट्रेशन (Temporary) प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। जब SCE सिस्टम पूछता है कि क्या आपके पास डिप्लोमा या प्रमाणपत्र है, तो “नहीं” (NO) का विकल्प चुनें।
चेतावनी: बिना डिप्लोमा वाले टेक्नीशियन का रजिस्ट्रेशन 12 महीने की अवधि के लिए है। इसके बाद उन्हें या तो इकामा पर दर्ज पेशा बदलना होगा या फिर किंगडम को हमेशा के लिए अलविदा कहना होगा।
एक बार जब यह अवधि समाप्त हो जाती है तो आप न तो अपने इकामा पेशे को बदल पाएंगे और न ही इकामा रिन्यू करा पाएंगे।
SCE रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान
आपको रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में SR 500 का भुगतान करना होगा। SEC द्वारा भेजा गया SADAD बिल नंबर आपके मोबाइल/ईमेल पर प्राप्त होगा। SEC रजिस्ट्रेशन के लिए आपके अनुरोध का ऑडिट तब तक शुरू नहीं करेगा जब तक SR 500 शुल्क का भुगतान नहीं किया जाता है।
यकीन सत्यापन (Yaqeen Verified)
यकीन सत्यापन (Yaqeen verified) का अर्थ है कि आपने अपना इकामा सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स (SEC) के सिस्टम में सफलतापूर्वक अपलोड कर दिया है और आपके बुनियादी विवरण जैसे कि आपका इकामा नंबर, इकामा समाप्ति तिथि, नाम, नियोक्ता का नाम और इकामा पर दर्ज पेशा पहले से ही श्रम मंत्रालय रिकॉर्ड के द्वारा सत्यापित हैं।
जवाजात अपडेटड (Jawazat Updated)
एक बार जब आप तकनीशियन के रूप में सऊदी इंजीनियरिंग काउंसिल में SR 500 शुल्क का भुगतान कर देते हैं तो SEC आपके दस्तावेजों का सत्यापन शुरू कर कर देता है। कभी कभार वे आपसे कुछ अतिरिक्त दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिकली उसी फ़ाइल की स्पष्ट कॉपी भेजने के लिए कह सकते हैं।
SCE द्वारा सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको मेम्बरशिप फीस के भुगतान के लिए सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स से एक एसएमएस/ईमेल प्राप्त होगा।
एक बार भुगतान हो जाने के बाद आपके SEC अकाउंट की स्थिति Yaqeen Verified और Jawazat updated में बदल जाएगा।
सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स (SEC) रजिस्ट्रेशन को अस्वीकार क्यों करता है?
यदि आपको अपने ईमेल/एसएमएस द्वारा संदेश प्राप्त होता है कि आपका सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स रजिस्ट्रेशन अस्वीकार कर दिया गया है तो आपको घबराना नहीं चाहिए क्योंकि यह निम्नलिखित में से किसी एक कारण ऐसा हो सकता है;
- दस्तावेज साफ नहीं या पूरा नहीं होना।
- डिग्री सऊदी संस्कृति डिपार्ट्मन्ट और सऊदी दूतावास द्वारा प्रमाणित नहीं है।
- नकली दस्तावेज का होना- स्रोत न्यूज : सऊदी गज़ट
- इकामा पर दर्ज जॉब टाइटल सऊदी नागरिकों के लिए आरक्षित होना।
यदि आपका रजिस्ट्रेशन सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स (SEC) द्वारा अस्वीकार कर दिया गया है, तो आप उन्हे कॉल करें फोन उपस्थित अधिकारी आपका मार्गदर्शन करेगा।
हेल्पलाइन नंबर -920020820, +96611294299
Email id –info@saudieng.sa
वेबसाईट – www.saudieng.sa
इकामा रिनूअल (Iqama Renewal)
आपकी सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स (SEC) सदस्यता वैध होने पर आप अपने इकामा को रिनूअल कर सकते हैं वैध भले ही वह अगले 2 दिनों के लिए हो। अन्यथा आप सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स की सदस्यता के नवीनीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
प्रिंट SCE सर्टिफिकेट (Print Certificate)
एक तकनीशियन या इंजीनियर के रूप में सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपने सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स (SEC)सर्टिफिकेट और मेंबरशिप कार्ड के लिए ऑनलाइन रिकवेसट कर सकते है या SEC के किसी भी कार्यालय में जा सकते हैं। सर्टिफिकेट और मेंबरशिप कार्ड फीस SR 50 देय है।
डीएक्टिवेट/डिलीट SCE अकाउंट (Deactivate Account)
यदि आपके द्वारा SEC अकाउंट बनाते समय उपयोग किए जाने वाले ईमेल एड्रेस से अकेस्स नहीं कर पा रहे है तो आपको सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स से खाते को निष्क्रिय करने या हटाने का अनुरोध करना होगा।
- आप को अपने नियोक्ता से SEC अकाउंट को डीएक्टिवेट/डिलीट करने हेतु एक अनुरोध पत्र लेना होगा।
- फिर उसे चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सत्यापित करना होगा।
- उसके बाद SEC के साथ अपॉइंटमेंट बुक करें और एप्लीकेशन जमा करें।
- सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स (SCE) अकाउंट को निष्क्रिय (डिलीट) कर देगा।
- 10 या 15 दिनों के बाद आप नए ईमेल के साथ पुनः सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स (SCE) के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
तकनीशियन व्यवसायों की सूची
रेजिडेंस परमिट (इकामा) निम्नलिखित पेशे सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स (SCE) से लिंक है। (SCE) के साथ पंजीकरण उन लोगों के लिए अनिवार्य है जिनके इकामा उल्लिखित व्यवसायों में से एक है।
कृपया ध्यान दें- अन्य तकनीकी इकामा आने वाले समय मे सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स (SCE) जुडते जायेंगे।
1. | इमारत सर्वेक्षक | Building Surveyor |
2. | सड़क सर्वेक्षक | Road surveyor |
3. | सर्वेक्षक | Surveyor |
4. | वास्तु ड्राफ्ट्समैन | Architectural Draughtsman |
5. | सामान्य सर्वेक्षण | General Surveyor |
6. | माइन सर्वेयर | Mine Surveyor |
7. | फोटोग्राफिक सर्वेक्षक | Photographic surveyor |
8. | वास्तु मॉडल निर्माता | Architectural Model Maker |
9. | निर्माण ड्राफ्ट्समैन / भवन | Construction Draughtsman / Buildings |
10. | स्ट्रक्चरल ड्राफ्ट्समैन / सड़कें | Structural Draughtsman / Roads |
11. | सामान्य ड्राफ्ट्समैन | General Draughtsman |
12. | नक़्शानवीस | Draughtsman |
13. | काटोग्रफ़र | Cartographer |
14. | भवन तकनीशियन / भवन पर्यवेक्षक | Building Technician /Building Supervisor |
15. | सड़क तकनीशियन / सड़क पर्यवेक्षक | Road Technician /Road Supervisor |
16. | मात्रा सर्वेक्षक | Quantity Surveyor |
17. | मृदा यांत्रिकी प्रयोगशाला तकनीशियन | Soil Mechanics Laboratory Technician |
18. | संरचनात्मक सामग्री लैब तकनीशियन | Structural Materials Lab Technician |
19. | एसोसिएट सर्वेयर | Associate Surveyor |
20. | डिजिटल मैपिंग तकनीशियन | Digital mapping technician |
21. | डिजिटल हवाई सर्वेक्षण तकनीशियन | Digital aerial survey Technician |
22. | सर्वेयर और फील्ड अन्वेषक | Surveyor and Field Investigator |
23. | डिजिटल एरियल स्कैनिंग उपकरण ऑपरेटर | Digital Aerial Scanning Equipment Operator |
24. | कार्टोग्राफी प्रथम पर्यवेक्षक | Cartography First Supervisor |
25. | समुद्री मानचित्रण तकनीशियन | Marine mapping technician |
26. | मात्रा सर्वेक्षक | Quantity Surveyor |
27. | विद्युत ड्राफ्ट्समैन | Electrical Draftsman |
28. | यांत्रिक ड्राफ्ट्समैन | Mechanical Draftsman |
29. | विद्युत डिजाइन ड्राफ्ट्समैन | Electrical Designs draftsman |
30. | बिजली संयंत्र – स्थापना तकनीशियन | Power plants – installation Technician |
31. | बिजली संयंत्र – ओ एंड एम तकनीशियन | Power plants – O&M technician |
32. | बिजली संयंत्र स्विचिंग – स्थापना तकनीशियन | Power plants switching – installation Technician |
33. | बिजली संयंत्र – स्विचिंग ओ एंड एम तकनीशियन | Power plants – switching O&M technician |
34. | विद्युत तकनीशियन – हवाई लाइनें | Electrical technician – aerial lines |
35. | विद्युत तकनीशियन – भूमि केबल | Electrical technician – land cables |
36. | ग्राहक सेवा विद्युत तकनीशियन | Customer Services Electrical Technician |
37. | विद्युत तकनीशियन – वायरिंग | Electrical technician – wiring |
38. | विद्युत तकनीशियन – उपकरण रखरखाव | Electrical technician – equipment Maintenance |
39. | विद्युत तकनीशियन – सटीक उपकरण | Electrical technician – precision equipment |
40. | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तकनीशियन – सामान्य | Electrical Engineering Technician – General |
41. | इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीशियन | Electronics Technician |
42. | दूरसंचार तकनीशियन – सामान्य | Telecommunications Technician – General |
43. | अलवणीकरण फायर अलार्म तकनीशियन Tech | Desalination Fire Alarm Technician |
44. | विद्युत तकनीशियन – जेनरेटर और विमान मोटर्स | Electrical Technician – Generators & aircraft Motors |
45. | इलेक्ट्रॉनिक तकनीशियन – संचार | Electronic Technician – Communications |
46. | चिकित्सा उपकरण तकनीशियन | Medical Equipment Technician |
47. | इलेक्ट्रॉनिक तकनीशियन – टीवी रखरखाव | Electronic Technician – TV Maintenance |
48. | इलेक्ट्रॉनिक तकनीशियन – नियंत्रण उपकरण | Electronic Technician – Control Equipment |
49. | बिजली तकनीशियन | Electricity technician |
50. | इलेक्ट्रॉनिक ड्राफ्ट्समैन | Electronic Draftsman |
51. | इलेक्ट्रॉनिक तकनीशियन – रेडियो प्रसारण | Electronic Technician – Radio broadcast |
52. | इलेक्ट्रॉनिक तकनीशियन – टीवी प्रसारण | Electronic Technician – TV broadcast |
53. | कंप्यूटर तकनीशियन | Computer Technician |
54. | संचार इंजीनियरिंग तकनीशियन | Communications Engineering Technician |
55. | मोबाइल टेलीफोन तकनीशियन | Mobile Telephone Technician |
56. | टेलीफोन तकनीशियन | Telephone Technician |
57. | सामान्य प्रणाली विश्लेषक | General System Analyst |
58. | संचालन विश्लेषक | Operations Analyst |
59. | कंप्यूटर प्रोग्रामर | Computer Programmer |
60. | कंप्यूटर नेटवर्क सुरक्षा पर्यवेक्षक | Computer Networks Security Supervisor |
61. | डाटा बैंक सिस्टम प्रोग्रामर | Data Bank Systems Programmer |
62. | डेटाबेस पर्यवेक्षक | Database Supervisor |
63. | कंप्यूटर ट्रेनर | Computer Trainer |
64. | व्यापार विश्लेषण विशेषज्ञ | Business Analysis Specialist |
65. | डेटाबेस व्यवस्थापक | Database Administrator |
66. | सिस्टम ऑपरेशन विशेषज्ञ | Systems Operation Specialist |
67. | तकनीकी सेवा विशेषज्ञ | Technical Services Specialist |
68. | तकनीकी सहायता विशेषज्ञ | Technical Support Specialist |
69. | सॉफ्टवेयर विकास विशेषज्ञ | Software Development Specialist |
70. | सूचना सुरक्षा विशेषज्ञ | Information Security Specialist |
71. | सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग विशेषज्ञ | Software Engineering Specialist |
72. | कंप्यूटर ऑपरेटर | Computer Operator |
73. | कंप्यूटर नेटवर्क तकनीशियन | Computer Network Technician |
74. | समर्थन तकनीशियन | Support Technician |
75. | सामान्य यांत्रिक ड्राफ्ट्समैन | General Mechanical Draftsman |
76. | मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन – नलसाजी और हीटिंग | Mechanical Draftsman – Plumbing and heating |
77. | मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन – एयर कंडीशनिंग और कूलिंग | Mechanical Draftsman – Air Conditioning & Cooling |
78. | मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन- वेल्डिंग और टिनप्लेट | Mechanical Draftsman- Welding & Tinplate |
79. | मैकेनिकल इंजीनियरिंग तकनीशियन – सामान्य | Mechanical Engineering Technician -General |
80. | यांत्रिक उत्पादन तकनीशियन | Mechanical Production Technician |
81. | वेल्डिंग तकनीशियन | Welding Technician |
82. | वेल्डिंग परीक्षक | Welding Tester |
83. | कास्टिंग तकनीशियन | Casting Technician |
84. | मोल्ड तकनीशियन | Mold Technician |
85. | हीट एक्सचेंजर तकनीशियन | Heat Exchanger Technician |
86. | नलसाजी और ताप तकनीशियन – स्थापना | Plumbing & Heating Technician – Installation |
87. | नलसाजी और ताप तकनीशियन – संचालन और रखरखाव | Plumbing & Heating Technician – Operation & Maintenance |
88. | एयर कंडीशनिंग और प्रशीतन तकनीशियन | Air Conditioning & Refrigeration Technician |
89. | एचवीएसी तकनीशियन | HVAC Technician |
90. | मैकेनिकल इंजीनियरिंग और स्टीम इंजन तकनीशियन | Mechanical Engineering & Steam Engine Technician |
91. | हल्के वाहन रखरखाव तकनीशियन | Light Vehicle Maintenance Technician |
92. | बस और ट्रक रखरखाव तकनीशियन | Bus and Truck Maintenance Technician |
93. | सड़क मशीनरी रखरखाव तकनीशियन | Road Machinery Maintenance Technician |
94. | कृषि मशीनरी रखरखाव तकनीशियन | Agricultural Machinery Maintenance Technician |
95. | इंजन लाथिंग तकनीशियन | Engine Lathing Technician |
96. | हेलिकॉप्टर रखरखाव तकनीशियन | Helicopter Maintenance Technician |
97. | विमानन तकनीशियन | Aviation Technician |
98. | विमान रखरखाव तकनीशियन | Aircraft Maintenance Technician |
99. | जहाज इंजन रखरखाव तकनीशियन | Ship Engine Maintenance Technician |
100. | लोकोमोटिव रखरखाव तकनीशियन | Locomotive Maintenance Technician |
101. | द्रव तकनीशियन | Fluid Technician |
102. | स्टीम टर्बाइन तकनीशियन -ऑपरेशन | Steam Turbine Technician -Operation |
103. | स्टीम टरबाइन तकनीशियन – रखरखाव | Steam Turbine Technician – Maintenance |
104. | गैस टरबाइन तकनीशियन | Gas Turbine Technician |
105. | सामान्य रखरखाव तकनीशियन | General Maintenance Technician |
106. | प्रोडक्शन इंजीनियरिंग तकनीशियन | Production Engineering Technician |
107. | समय और आंदोलन तकनीशियन | Time and Movement Technician |
108. | कैथोडिक सुरक्षा तकनीशियन | Cathodic Protection Technician |
109. | स्विमिंग पूल रखरखाव तकनीशियन | Swimming Pool Maintenance Technician |
110. | सामान्य रसायन विज्ञान प्रयोगशाला तकनीशियन | General Chemistry Laboratory Technician |
111. | कच्चे तेल प्रयोगशाला तकनीशियन | Crude Oil Laboratory Technician |
112. | जल प्रयोगशाला तकनीशियन | Water Laboratory Technician |
113. | फूड लैब टेक्नीशियन | Food Lab Technician |
114. | सामान्य रासायनिक तकनीशियन | General Chemical Technician |
115. | रासायनिक शोधन तकनीशियन | Chemical Refining Technician |
116. | रासायनिक सफाई तकनीशियन | Chemical Cleaning Technician |
117. | खाद्य उद्योग तकनीशियन | Food Industries Technician |
118. | पेंट उद्योग तकनीशियन | Paint Industries Technician |
119. | खनन तकनीशियन | Mining Technician |
120. | धातुकर्म तकनीशियन | Metallurgy Technician |
121. | तेल तकनीशियन | Oil Technician |
122. | ड्रिलिंग तकनीशियन | Drilling Technician |
123. | प्राकृतिक खनिज तकनीशियन | Natural Minerals Technician |
124. | धातु ओवन तकनीशियन | Metal Ovens Technician |
125. | फैक्टरी योजना ड्राफ्ट्समैन | Factory Planning Draftsman |
126. | औद्योगिक उपकरण स्थापना तकनीशियन | Industrial Equipment Installation Technician |
127. | सुरक्षा और सुरक्षा तकनीशियन | Security & Safety Technician |
128. | व्यावसायिक स्वास्थ्य तकनीशियन | Occupational Health Technician |
129. | अग्निशमन तकनीशियन | Fire Fighting Technician |
130. | जल नेटवर्क तकनीशियन | Water Networks Technician |
131. | नेटवर्क सीवर तकनीशियन | Network Sewer Technician |
132. | सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तकनीशियन | Sewage Treatment Plant Technician |
133. | जल और सीवरेज तकनीशियन | Water & Sewage Technician |
134. | ध्वनि तकनीशियन | Sound Technician |
135. | प्रकाश तकनीशियन | Lighting Technician |
136. | सजावट तकनीशियन | Decoration Technician |
Good information
शुक्रिया सर
आप ने विस्तरित जानकारी उपलब्ध कराया सर धन्यवाद् महोदय
My brother strongly suggested that I visit this website, and he was entirely correct. This content truly brightened my day. You have no idea how much time I had devoted to locating this information. Thank you.