Friday, March 29, 2024
Homeड्राइविंग लाइसेंस2022-2023 इस्तिमारा रिनूअल फ़ीस-सऊदी अरबिया

2022-2023 इस्तिमारा रिनूअल फ़ीस-सऊदी अरबिया

सऊदी जनरल ट्रैफिक डिपार्ट्मन्ट (मुरूर) ने वर्ष 2022 और 2023 के लिए इस्तिमारा (Istimara) रिनूअल फ़ीस की घोषणा कर दी है।  वाहन रजिस्ट्रेशन शुल्क कारों और हल्के वाहनों पर वर्ष 2022 मे SR 300 लागू किया गया है।

इस्तिमारा (Istimara) एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ ‘पंजीकरण’ (Registration) हैं। हालांकि, सऊदी अरब में इसे व्यापक रूप से वाहन पंजीकरण कार्ड (Vehicle Registration Card) कहा जाता है जिसमें वाहन के चेचिस नंबर, रंग, निर्माण वर्ष, पंजीकरण संख्या, मालिक का नाम आदि जैसे सभी प्रासंगिक विवरण दर्ज होते हैं। पढ़ेसऊदी अरब, गुम या क्षतिग्रस्त istimara को पुनः जारी करने की प्रक्रिया

वर्ष 2023 में इस्तिमारा रिनूअल फ़ीस (Istimara Renewal fee) SR300 के साथ अतिरिक्त लागत 0 रियाल से 570 रियाल के बीच जोड़ा जाएगा है। जो शुल्क इंजन के मोडेल और ईंधन के खपत अनुसार होगा। 

इस्तिमारा रिनूअल फ़ीस 2022 (Istimara Renewal Fee 2022)

इस्तिमारा रिनूअल फ़ीस सऊदी मुरूर के अनुसार वर्ष 2022 के लिए इस प्रकार है जो सभी प्रकार के हल्के और भारी वाहनों पर लागू होता है।

वाहन प्रकार इस्तिमारा

रिनूअल फ़ीस

प्राइवेट वाहन (Private Vehicle)SAR 300
मोटरबाइक (Motorbike)SAR 300
टैक्सी (Taxi)SAR 600
मिनी बस (Mini bus)SAR 600
प्राइवेट ट्रक (Private Truck)SAR 600
सार्वजनिक वाहन (Public Vehicle)SAR 1200
सार्वजनिक बस  (Public Bus)SAR 1200
लोक निर्माण वाहन  (Public Work Vehicle)SAR 900

 

इस्तिमारा रिनूअल फ़ीस 2023 (Istimara Renewal Fee 2023)

सामान्य यातायात विभाग (मुरूर) ने वाहन पंजीकरण नवीनीकरण शुल्क को 2 श्रेणियों में वर्गीकृत किया है;

01– 2015 या उससे पहले निर्मित वाहनों और भारी वाहनों को एक श्रेणी वर्गीकृत किया है ।

02– 2016 या उसके बाद निर्मित सभी वाहनों को दूसरे श्रेणी वर्गीकृत किया है (कार, हल्के और भारी वाहन)।

इन श्रेणियों को आगे उप-वर्गीकृत किया गया है,

  • इंजन की क्षमता (Engine capacity)
  • ईंधन की खपत (Fuel consumption)

> 2023 में, इस्तिमारा रिनूअल फ़ीस की गणना 2015 या उससे पहले निर्मित भारी वाहनों, कारों और हल्के वाहनों के इंजन के आकार के अनुसार की जाएगी।

> 2016 या उसके बाद निर्मित वाहन को मॉडल और ईंधन की खपत के अनुसार गणना की जाएगा।

नोट –दोनों श्रेणियों के लिए मूल वाहन पंजीकरण शुल्क के अतिरिक्त शुल्क भी जोड़ा जाएगा।

2015 या इससे पहले के मॉडल के लाइट व्हीकल और हैवी व्हीकल के लिए

अतिरिक्त लागत सहित इस्तिमारा रिनूअल फ़ीस इस प्रकार है,

  • 1900 cc या उससे कम के वाहनों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं: कुल फ़ीस SAR 300 3 वर्षों के लिए देय 
  • 1901 cc से 2400cc के वाहनों पर : 150 रियाल : कुल फ़ीस SAR 450
  • 2401 cc से 3200cc के वाहनों पर : 255 रियाल : कुल  फ़ीस SAR 555
  • 3201 cc से 4500cc के वाहनों पर : 390 रियाल : कुल फ़ीस SAR 690
  • 4501 cc या अधिक के वाहनों पर : 570 रियाल : कुल शुल्क फ़ीस SAR 870

2016 मॉडल या उसके बाद के वाहन लिए

2016 या उससे बाद निर्मित कारों, हल्के और भारी वाहनों के लिए वाहन पंजीकरण शुल्क इस प्रकार है। इस श्रेणी में अतिरिक्त शुल्क की गणना वाहनों की ईंधन खपत के अनुसार की जाती है। अतिरिक्त शुल्क 3 साल के लिए 0 रियाल से 570 रियाल के बीच है। पढ़े-सऊदी अरब में ड्राइविंग लाइसेंस और इस्तिमारा कैसे प्राप्त करे

  • माइलेज 16 किमी/लीटर या उससे अधिक वाले वाहन पर 0 शुल्क – कुल 300 रियाल
  • 14 KM/L से 15.99 KM/L वाले वाहन पर 150 रियाल – कुल 450 रियाल
  • 12 KM/L से 13.99KM/L वाले वाहन पर 255 रियाल – कुल 555 रियाल
  • 10 KM/L से 11.99KM/L वाले वाहन पर 390 रियाल – कुल 690 रियाल
  • 10 KM/L से कम वाले वाहन पर 570 रियाल – कुल 870 रियाल

वाहन पंजीकरण विलंब शुल्क (Vehicle Registration Late Fee)

इस्तिमारा एक्सपायरी डेट के बाद मुरूर 30 दिनों का ग्रेस पीरियड देता है। हालांकि अवधि समाप्त होने के बाद यातायात विभाग 100 सऊदी रियाल का जुर्माना लगाता है। पढ़ेसऊदी इकामा रिन्यूअल फ़ीस-2022

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments