Saturday, July 27, 2024
Homeगल्फ न्यूजसऊदी अरबटीकाकरण करा चुके इकामा धारकों को सऊदी अरब में प्रवेश की अनुमति

टीकाकरण करा चुके इकामा धारकों को सऊदी अरब में प्रवेश की अनुमति

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने यात्रा प्रतिबंध का सामना कर रहे देशों (भारत,पाकिस्तान सहित 13 प्रतिबंधित देशों) के इकामा धारक को जिन्होंने ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पूर्ण डोज प्राप्त कर ली है उन प्रवासियों को सऊदी अरब में सीधे प्रवेश की अनुमति देने का निर्देश जारी किया है। 

संबंधित देशों के राजनयिक मिशनों (दूतावास) को इस संबंध में सऊदी हुकूमत का निर्देश प्राप्त हुआ है।

सऊदी अरब के बाहर टीकाकरण?

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जिन इकामा धारकों ने सऊदी अरब के बाहर कोविड-19 टीकाकरण कराया है उन्हें किंगडम में सीधे प्रवेश करने की अनुमति नहीं है यदि वे 13 प्रतिबंधित देशों में से किसी भी देश से आ रहे हैं। भले ही उनके तवाक्कलना मे स्थिति प्रतिरक्षित (immune) शो कर रहा हो।

  • किंगडम आने वाले सभी यात्रियों को 72 घंटे के अंदर का PCR टेस्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।  

सऊदी अरब में वैक्सीन का 1 डोज

जिन इकामा धारकों ने सऊदी अरब में कोरोना वायरस वैक्सीन की केवल एक खुराक (डोज) ली है उन्हें किंगडम में सीधे प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

13 प्रतिबंधित देशों से प्रवेश?

किंगडम के मौजूदा कानून के अनुसार निम्नलिखित 13 देशों में से किसी भी देश से आने वाले गैर-सऊदी को दूसरे देश में 14 दिन बिताना होगा, होगी यदि उन्होंने सऊदी अरब के भीतर कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक(डोज) नहीं ली है।

वर्तमान में यात्रा प्रतिबंध का सामना करने वाले देश इस प्रकार है- भारत, पाकिस्तान, मिस्र, तुर्की, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, वियतनाम, अफगानिस्तान और लेबनान हैं।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि “दूतावास को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सऊदी अधिकारियों ने घोषणा की है कि सऊदी अरब में वैक्सीन की दोनों खुराक (डोज) प्राप्त करने के बाद भारत की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिक किंगडम मे सीधे लौट सकेंगे”।

सूत्र,

इस खबर की पुष्टि रियाद स्थित भारतीय दूतावास, मिस्र  दूतावास के ट्विटर अकाउंट्स व सऊदी गज़ट ने की है।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक सर्कुलर भी इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है जिसकी पुष्टि अरब पत्रिका नहीं करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments