Thursday, April 25, 2024
Homeगल्फ न्यूजसऊदी अरबअज़ान के दौरान म्यूजिक बजाने पर SR 1,000 जुर्माने का प्रावधान

अज़ान के दौरान म्यूजिक बजाने पर SR 1,000 जुर्माने का प्रावधान

सऊदी हुकूमत ने अज़ान (Adhan) के दौरान संगीत/म्यूजिक बजाने वालों पर SR 1,000 का जुर्माना लगाया है। किंगडम के मस्जिदों से लाउडस्पीकर द्वारा प्रत्येक दिन में 5 बार अज़ान या नमाज़ का आह्वान किया जाता है।

अज़ान (Adhan) के दौरान संगीत/म्यूजिक बजाने पर SR 1,000 का जुर्माना

सऊदी अरब के मौजूदा कानून के अनुसार जो कोई भी अज़ान के दौरान संगीत/म्यूजिक बजाते पकड़ा गया तो उस पर SR 1,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। व्यक्त द्वारा बार-बार उल्लंघन के मामले में जुर्माना SR 2,000 तक या उससे अधिक लगाया जा सकता है। पढ़े-उमरा वीजा स्थिति और वीजा शुल्क जांच प्रक्रिया ऑनलाइन

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जुर्माना केवल तभी लगाया जाएगा जब मस्जिद से अज़ान दिए जाते वक़्त संगीत/म्यूजिक जोर से बजाया जा रहा हो। यह कानून उन लोगों पर भी लागू होता है जो कारों के साथ-साथ अपने घरों में तेज संगीत/म्यूजिक बजाते हैं।

पड़ोसी के शिकायत पर SR 500 जुर्माना

इसके अलावा सऊदी हुकूमत ने आवासीय एरिया में यदि तेज संगीत/म्यूजिक बजाया जाता है और उसके पड़ोसी द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाती है तो SR 500 जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। पढ़े-सऊदी इकामा रिन्यूअल फ़ीस-2022

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments