Tuesday, March 19, 2024
Homeजनरल इनफार्मेशन जीसीसीसऊदी अरब 1932 से अब तक के राजाओं व ताज-राजकुमारों की सूची...

सऊदी अरब 1932 से अब तक के राजाओं व ताज-राजकुमारों की सूची व इतिहास

सऊदी अरब एक ख़ूबसूरत देश है और दुनिया के बहुत कम देशों में से एक है जहाँ राजा देश पर शासन करते है। किंगडम के नागरिक किसी भी अन्य लोकताँत्रिक देश के तुलना में अधिक खुश-हाल है। 

सऊदी अरब दुनिया शायद एकमात्र देश है जहां देश का संविधान शरिया कानून पर आधारित है। वहां शाही परिवार हो या आम नागरिक सभी को इस्लामिक शरिया कानून के अनुसार दंडित किया जाता है। वर्तमान में सऊदी अरब के राजा किंग सलमान हैं जो जनता के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। पढ़ेसऊदी अरब में एक विदेशी के रूप में बिजनेस शुरू करने की प्रक्रिया 

लोग उन्हें कई चीजों के लिए प्यार करते हैं, खासकर आतंकवाद के खिलाफ उनका रुख। मैं इस लेख मे 1932 से सऊदी अरब के सभी “राजाओं” और “क्राउन प्रिंस” के नामों की सूची देने जा रहा हूं।

सऊदी अरब का इतिहास (संक्षिप्त में),

16 वीं शताब्दी में यह क्षेत्र पहली बार उस्मानिया सल्तनत (ottoman empire) के नियंत्रण में आया था। हालांकि समय-समय पर विभिन्न सल्तनतें बनाई गई लेकिन प्रथम विश्व युद्ध के अंत में ओटो-मन साम्राज्य के पतन के बाद आधुनिक ऊदी अरब का उदय हुआ। 

इब्ने सऊद पुत्र अब्दुल रहमान बिन फ़ैसल जिन्हे 1921 में अरब के मध्य क्षेत्र नज्द (Nejd) का सुल्तान घोसीट किया गया था। 1925 में हिजाज़ Hejaz राज्य (पश्चिमी अरब) पर विजय प्राप्त करने के बाद, 10 जनवरी 1926 को इब्न सऊद को हिजाज़ का राजा घोषित किया गया था। 

1927 में उन्होंने खुद का नाम बदलकर किंग ऑफ़ नज्द (Nejd) कर लिया था। नज्द और हिजाज़ दोनों क्षेत्रों के राजा होने के बावजूद उन्होंने अगले पांच वर्षों तक अपने राज्य के दोनों हिस्सों पर अलग-अलग शासन किया था।

1932 में अपने पूर्व सहयोगियों को पराजित करने के बाद हिजाज़ और नज्द व कुछ अन्य राज्यों को एकीकृत कर सऊदी अरब  की स्थापना की गयी थी। पढ़ेक्या आप जानते हैं संयुक्त अरब अमीरात का कब और कैसे गठन हुआ था !

सऊदी अरब की राजधानी

1902 में अब्दुल अजीज बिन अब्दुल रहमान अल सऊद ने दिरियाह (रियाद) राज्य को अपने कब्जे में ले लिया था।  1932 में उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थापित कर दिया था तब से किंगडम की राजधानी रियाद है। मिट्टी की ईंटों से बने शहर दिरियाह के हिस्से अभी भी मौजूद हैं।

भाषा,

सऊदी अरब का आधिकारिक भाषा ‘अरबी’ है, अंग्रेजी यहा व्यापक रूप से बोली जाती है। गैर-सऊदी आबादी यानी प्रवासी लोग व्यापक रूप से यहा उर्दू, हिन्दी बोलते हैं।

सऊदी अरब के ताज-राजकुमार की सूची (Crown Prince’s)

1933 से अब-तक,

1-प्रिंस सऊद बिन अब्दुलअजीज अल सऊद (1933-1953) – 1953 में राजा बने 

2-प्रिंस फैसल बिन अब्दुलअजीज अल सऊद (1953-1964) – 1964 में राजा 

3-प्रिंस मुहम्मद बिन अब्दुलअजीज (1964-1965) 

4-प्रिंस खालिद बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद (1965-1975) – 1975 में राजा बने 

5-प्रिंस फ़हद बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद (1975-1982)- 1982 में राजा बने 

6-प्रिंस अब्दुल्ला बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद ( 1982-2005) – 2005 में किंग बने 

7-प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद (2005-2011) 

8-प्रिंस नाइफ बिन अब्दुलअजीज अल सऊद (2011-2012) 

9-प्रिंस सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद (2012-2015) 2015 में किंग बनें

10-प्रिंस मुकरिन बिन अब्दुलअजीज (2015) 

11-प्रिंस मुहम्मद बिन नायेफ बिन अब्दुलअजीज अल सऊद (2015-2017) 

12-प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद (2017 से – वर्तमान अब देश के प्रधान मंत्री भी है)। 

सऊदी अरब के राजाओं की सूची (Saudi Arabia’s Kings)

1932 से अब-तक,

1-किंग अब्दुलअज़ीज़ बिन अब्दुलरहमान बिन फ़ैसल अल सऊद (1932 – 1953)

2-किंग सऊद बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद (1953 – 1964)

3-किंग फैसल बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद (1964 – 1975)

4-किंग खालिद बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद (1975 – 1982)

5-किंग फ़हद बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद (1982 – 2005)

6-किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद (2005 – 2015)

7-द कस्टोडियन ऑफ़ द टू होली मस्जिद किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद (2015 से – वर्तमान) पढ़ेखाड़ी सहयोग परिषद-GCC का गठन व उद्देश्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments