स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अल-अब्द अल-अली ने रविवार को सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि सऊदी अरब ने सिनोफार्म (Sinopharm) या सिनोवैक (Sinovac) वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी है।
हालांकि उन्होंने कहा चीन द्वारा निर्मित टीकों में से किसी एक वैक्सीन को नागरिकों और प्रवासियों को किसी भी अनुमोदित टीके के साथ बूस्टर शॉट के रूप में दिया जा सकता है।
أبرز ما جاء في المؤتمر الصحفي للمتحدث الرسمي لوزارة الصحة.
الأحد 8 أغسطس 2021 pic.twitter.com/RXnMOG64c6— و ز ا ر ة ا لـ صـ حـ ة السعودية (@SaudiMOH) August 8, 2021
महीने की शुरुआत में सऊदी अरब के ई-वीजा पोर्टल पर कहा गया था कि किंगडम मे सिनोफैर्म या सिनोवाक टीके ले चुके यात्रियों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, अगर उन्हें सऊदी अरब द्वारा अनुमोदित चार वैक्सीन में से किसी एक वैक्सीन को बूस्टर शॉट के रूप लिया हो।
वर्तमान समय किंगडम में स्वीकृत टीके फाइजर-बायोटेक (Pfizer-BioNTech), मॉडर्ना (Moderna), एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड (AstraZeneca-Oxford), और जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) हैं।
प्रवक्ता ने लोगों से टीकाकरण के लिए पंजीकरण करने का आग्रह करते हुए कहा कि कोविड के जो नए मामले आ रहे है उनमे अधिकांश बगैर-टीकाकरण वाले व्यक्तियों के हैं।