Tuesday, March 19, 2024
Homeगल्फ न्यूजसऊदी अरबसऊदी नेशनल डे की छुट्टी का एलान -2021

सऊदी नेशनल डे की छुट्टी का एलान -2021

सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (HRSD) ने आज अपने 91 वें  राष्ट्रीय दिवस (National Day) की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। 

सऊदी राष्ट्रीय दिवस 2021 छुट्टी की तारीख

मानव संसाधन मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता साद अल हम्माद ने नैशनल डे की छुट्टी का एलान करते हुए कहा की गुरुवार 23 सितंबर 2021 को किंगडम के 91 वें नेशनल डे के उपलक्ष्य में सार्वजनिक, निजी और गैर-लाभकारी सहित सभी क्षेत्रों में छुट्टी रहेगी।

मंत्रालय का यह निर्णय श्रम कानून के अनुच्छेद (24) पर आधारित है और मानव संसाधन विनियमों के अनुच्छेद (127) और अनुच्छेद (128) के अनुच्छेद (बी) के अनुसार है।

1932 में किंग अब्दुल अजीज के शाही फरमान के बाद सऊदी अरब के एकीकरण को चिह्नित करने के लिए हर साल 23 सितंबर को राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

सऊदी अरब राष्ट्रीय दिवस का इतिहास

संक्षिप्त,

इस्लाम से पूर्व अरब प्रायद्वीप (peninsula) पर खानाबदोश जनजातियों (Nomadic tribes) का कब्जा था।

इस्लामिक पैगंबर मोहम्मद साहब ने इन जनजातियों (tribes) को इस्लामिक धार्मिक राज्य बनाने के लिए एकजुट किया। सन् 632 के बाद इस्लामिक शासन-काल के दौर में यह क्षेत्र पश्चिम में स्पेन से लेकर पूर्व में आधुनिक पाकिस्तान तक तेजी से में विस्तारित हुआ।

16 वीं शताब्दी में यह क्षेत्र पहली बार ओटोमन साम्राज्य (ottoman empire) के नियंत्रण में आया था. हालांकि समय-समय पर विभिन्न सल्तनतें बनाई गई लेकिन प्रथम विश्व युद्ध के अंत में ओटोमन साम्राज्य के पतन के बाद आधुनिक सऊदी अरब उदय हुआ।

इब्ने सऊद (अब्दुल रहमान बिन फ़ैसल के पुत्र जो ‘दूसरे सऊदी राज्य’ के अंतिम शासक थे),1921 में अरब के मध्य क्षेत्र नज्द (Nejd) के सुल्तान बने। 

1925 में हिजाज़ Hejaz राज्य (पश्चिमी अरब) पर विजय प्राप्त करने के बाद 10 जनवरी 1926 को इब्न सऊद को हिजाज़ का राजा घोषित किया गया।

1927 में, उन्होंने खुद का नाम बदलकर किंग ऑफ़ नज्द (Nejd) कर लिया था।

नज्द और हिजाज़ दोनों क्षेत्रों के राजा होने के बावजूद, उन्होंने अगले पांच वर्षों तक अपने राज्य के दोनों हिस्सों पर अलग-अलग शासन किया।

1932 में,अपने पूर्व सहयोगियों को पराजित करने के बाद हिजाज़ और नज्द के राज्यों को एकीकृत कर सऊदी अरब की स्थापना की गयी। पढ़े-सऊदी अरब 1932 से अब तक के राजाओं व ताज-राजकुमारों की सूची व इतिहास

सऊदी अरब में राष्ट्रीय दिवस (National Day) को 2007 में सार्वजनिक अवकाश के रूप घोषित किया गया था।

2005 में सऊदी अरब के दिवंगत राजा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज ने घोषणा की 75 वें राष्ट्रीय दिवस से यह अवसर एक वार्षिक राष्ट्रीय अवकाश बन जाएगा। तब से किंगडम में हर साल राष्ट्रीय दिवस महोत्सव के रूप में मनाया जाने लगा। 

लोक नृत्य, गीत और पारंपरिक त्योहारों के साथ राष्ट्रीय दिवस को मनाया जाता है सड़कें और इमारतों को सऊदी झंडों से सजाया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments