Friday, April 19, 2024
Homeगल्फ न्यूजओमानभारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को 30 नवम्बर 2021 तक...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को 30 नवम्बर 2021 तक बढ़ाया

भारत ने कोविड-19 के तीसरे लहर के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को 30 नवम्बर, 2021 तक बढ़ा दिया है।

भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक सर्कुलर जारी करते हुए घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर लगा प्रतिबंध 30 नवम्बर 2021 तक प्रभावी रहेगा।

हालांकि, यह प्रतिबंध उन अंतरराष्ट्रीय कार्गो ऑपरेशन पर लागू नहीं होंगे जिन्हें डीजीसीए ने मंजूरी दी है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण लगाया गया था तब से इसे लगातार बढ़ाया जा रहा है।

हालांकि हवाई यात्रा “वंदे भारत” और “एयर बबल” व्यवस्था के तहत अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें जारी रहेंगी। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि परिस्थितियों के अनुसार प्राधिकारी विशिष्ट मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दे सकते है।

अन्य पोस्ट –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments