सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा की जो लोग कोरोनावायरस संक्रमण से उबर चुके हैं वो लोग अब कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ले सकते है।
#الصحة تعلن عن إمكانية حصول المتعافين من كورونا على جرعتين من لقاح كورونا، ويمكن الحصول على الجرعة الأولى من اللقاح بعد مرور 10 أيام على الإصابة، وذلك وفقاً للدراسات الطبية التي أثبتت سلامة ومأمونية هذا الإجراء، والحصول على جرعتين يرفع الحماية من الإصابة الشديدة لمتحورات الفيروس.
— و ز ا ر ة ا لـ صـ حـ ة السعودية (@SaudiMOH) July 28, 2021
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि वैक्सीन की पहली खुराक कोरोना संक्रमण के 10 दिन बाद ली जा सकती है। मंत्रालय ने चिकित्सा अध्ययनों का हवाला देते हुए कहा की कोविड वैक्सीन के दोनों डोज प्राप्त करने के बाद गंभीर से गंभीर वायरस संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा बढ़ जाती है। पढ़े-9 अगस्त 2021 से फिर शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय उमरा कार्यक्रम-हज मंत्रालय
मंत्रालय के अनुसार यह कदम संक्रमण को रोकने और समाज को वायरस से बचाने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।
मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है।
मंत्रालय ने सभी से आग्रह किया कि वे किंगडम में अनुमोदित टीकों की प्रभावशीलता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “सेहती ऐप” (Sehhaty App) पर पंजीकरण करके वैक्सीन प्राप्त करने की पहल करें।
एक अन्य बयान में कहा गया है बिना टीका लगाए व्यक्तियों को 1 अगस्त 2021 से मॉल, रेस्तरां सहित सार्वजनिक, निजी प्रतिष्ठानों और दफ्तरों में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।