किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KKIA) रियाद ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक व्हाट्सएप (WhatsApp) चैटबॉट सेवा 920020090 प्रदान शुरू किया है। यात्री अब व्हाट्सएप का उपयोग उड़ानों, टैक्सी सेवाओं, शटल बसों और अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह से स्वचालित सेवा (Automated) है जो अंग्रेजी और अरबी दोनों भाषा में उपलब्ध है।
रियाद हवाई अड्डे की व्हाट्सएप सेवा को इस लिंक के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है:- http://wa.me/966920020090
आप अपनी पूछताछ एक या दो शब्दों के साथ भेज सकते हैं जैसे “Dubai” या “Riyadh to Jeddah” या फ्लाइट नंबर “SV117” या संबंधित देश के झंडे को भेजकर
व्हाट्सएप चैट सेवा आपके प्रवेश करने पर आपको विकल्पों की निम्नलिखित सूची भी दिखाएगा। एक नंबर के साथ जवाब देकर, आप अपने विकल्पों का चयन कर सकते हैं। पढ़े–रियाद एयरपोर्ट संक्षिप्त गाइड व हेल्पलाइन नंबर
Find a flight | उड़ान खोजें |
Airlines for each Terminal | प्रत्येक टर्मिनल के लिए एयरलाइंस |
Airport facilities | हवाई अड्डे की सुविधा |
Parking & Transportation | पार्किंग और परिवहन |
FAQs | पूछे जाने वाले प्रश्न |
Covid-19 | कोविड –19 |
Safety Feedback | सुरक्षा प्रतिक्रिया |
Mazaya | मजाया |
Passenger Awareness | यात्री जागरूकता |
Useful Numbers | उपयोगी संख्या |
Kingdom Airports | किंगडम हवाई अड्डे |
Your voice is heard | आपकी आवाज सुनी जाती है |
Airport rewards | हवाई अड्डे के पुरस्कार |
Passenger Journey | यात्री यात्रा |
Passenger Journey Simulation | यात्री यात्रा सिमुलेशन |
Contact “Ask Me” team | संपर्क “मुझसे पूछो” टीम |