सऊदी अरब के आधिकारिक मंत्रालय ने घोषणा की है की पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोग ही 10 अक्टूबर 2021 (रविवार 6 AM) से विमानों और सार्वजनिक परिवहन सहित सभी सार्वजनिक नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे।
सांस्कृतिक, शैक्षणिक, सामाजिक या मनोरंजन कार्यक्रम के साथ-साथ किसी भी सरकारी या निजी प्रतिष्ठान में प्रवेश वही लोग प्रवेश कर सकेंगे जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली है। पढ़े-मैं सऊदी अरब कितनी सिगरेट/तंबाकू ले जा सकता हूं?
इसके अलावा किसी भी आर्थिक, वाणिज्यिक, सांस्कृतिक, मनोरंजन, खेल या पर्यटन गतिविधि में भाग लेने के लिए भी पूर्ण टीकाकरण आवश्यक शर्त है।
بدءًا من تاريخ 4 / 3 / 1443هـ الموافق 10 / 10 / 2021م .. اشتراط التحصين بجرعتين من اللقاحات المعتمدة من وزارة الصحة ابتداءً من الساعة الـ (6) صباحًا عند دخول عدد من الأماكن والأنشطة. pic.twitter.com/QKj4bIBNSo
— وزارة الداخلية (@MOISaudiArabia) October 1, 2021
टीकाकरण से छूट प्राप्त श्रेणियां जैसा कि तवक्कलना (Tawakkalna) ऐप्लिकेशन मे बताया गया है उन्हे उपरोक्त शर्तों के अनुसार छूट हैं। पढ़े–सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, गाइडलाइन व टेक्नीशियन लिस्ट
मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि वे सभी लोगों जो किंगडम में रह रहे है उन्हे सरकार द्वारा बताए गए एहतियाती उपायों और प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।