Tuesday, March 19, 2024
Homeजवाजात/इकामासऊदी अरब 30 नवंबर 2021 तक विदेश में फंसे प्रवासियों का इकामा...

सऊदी अरब 30 नवंबर 2021 तक विदेश में फंसे प्रवासियों का इकामा और वीजा का विस्तार मुफ़्त मे करेगा

सऊदी प्रेस एजेंसी ने शुक्रवार को शाही आदेश का हवाला देते हुए एक प्रेस विज्ञप्त जारी करते हुए कहा की यात्रा प्रतिबंधों का सामना कर रहे देशों में फंसे प्रवासियों के इकामा (Iqamas), एग्जिट री-एंट्री वीजा (Exit re-entry visas) और विज़िट वीजा (Visit visas) 30 नवंबर, 2021 तक तक मुफ्त में बढ़ा दिया जाएगा। 

सउदी डायरेक्टर जनरल पासपोर्ट (Jawazat) ) ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कन्फर्म करते हुए कहा की इकामा, एग्जिट री-एंट्री वीजा और विज़िट वीजा का विस्तार राष्ट्रीय सूचना केंद्र के सहयोग से स्वचालित रूप से किया जाएगा।

वर्तमान समय में यात्रा प्रतिबंधों का सामना करने वाले देशों में भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मिस्र, तुर्की, ब्राजील, इथियोपिया, वियतनाम, अफगानिस्तान और लेबनान हैं।

इकामा और वीजा का मुफ्त विस्तार सरकार द्वारा नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन पर इसके आर्थिक और वित्तीय प्रभावों को कम करने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

पिछले महीने सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने यात्रा प्रतिबंधों का सामना कर रहे देशों के इकामा धारकों जिन्होंने सऊदी अरब से प्रस्थान से पहले किंगडम में टीकाकरण कराया था उन प्रवासियों के सीधे किंगडम मे प्रवेश देने का निर्देश जारी किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments