Tuesday, March 19, 2024
Homeगल्फ न्यूजसऊदी अरबसऊदी अरब में पेड़ काटने पर 7 मिलियन डॉलर का जुर्माना व...

सऊदी अरब में पेड़ काटने पर 7 मिलियन डॉलर का जुर्माना व 10 साल जेल का प्रावधान

सऊदी अरब में पेड़ पौधों को काटने वालों पर $ 7,999,018 (30,000,000 सऊदी रियाल) का जुर्माना, 10 साल तक का जेल या दोनों सजा हो सकती है, किंगडम के पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने इसकी जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम सार्वजनिक रूप से साझा किया है। पढ़े-सउदी अरब में भारतीय पासपोर्ट ऑनलाइन अपॉइंटमेंट प्रक्रिया

पेड़ों, झाड़ियों, जड़ी-बूटियों, या किसी अन्य प्रकार के पौधों को काटना और उखाड़ना, हिलाना, उनके छाल, पत्तियों या किसी भी हिस्से को छीलना किंगडम के नए पर्यावरणीय कानून के अनुसार गंभीर दंड का प्रावधान रखा गया है। 

यह घोषणा आने वाले दशक के अंत तक पर्यावरणीय स्थिरता प्राप्त करने के लिए सऊदी अरब के विजन 2030 योजना का हिस्सा है। पढ़े-Saudization और Nitaqat प्रोग्राम का प्रवासी श्रमिकों पर प्रभाव

पिछले महीने, किंगडम के पर्यावरण मंत्री अब्दुल रहमान अल-फदली ने मरुस्थलीकरण (रेगिस्तान) को कम करने और किंगडम को ग्रीन बनाने के उद्देश्य से अप्रैल 2021 के अंत तक 10 मिलियन पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। 

किंगडम के पर्यावरण, जल और कृषि मंत्रालय के प्रमुख ने ट्विटर पर “लेट्स मेक इट ग्रीन” नामक अभियान की शुरुआत की घोषणा की, जो 30 अगस्त, 2021 तक चलेगा। 

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सुधारों का व्यापक शुरुआत – 2016 में लॉन्च किया गया – इसका उद्देश्य सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में विविधता लाना और तेल आधारित राजस्व से निर्भरता को कम करना है, साथ ही राष्ट्र के सभी विकास लक्ष्यों को 2030 तक प्राप्त करना है। पढ़े-सऊदी अरब, निताकात कानून, रंग, श्रेणियाँ और लाभ

किंगडम के विज़न 2030 सुधार योजना में कहा गया है, हम व्यापक रीसाइक्लिंग परियोजनाओं की स्थापना कर, सभी प्रकार के प्रदूषण को कम करने और रेगिस्तानी पर्यावरण की रक्षा करना चाहते हैं।

स्रोत-गल्फ न्यूज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments