Saturday, July 27, 2024
Homeहोम2021 दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत और गल्फ देशों...

2021 दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत और गल्फ देशों का स्थान

लंदन स्थित वैश्विक सिटीजन एण्ड रेजिडेंस एडवाइजरी फर्म ने पासपोर्ट रैंकिंग जारी किया है जिसे हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) के रूप में जाना जाता है।

इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के विशेष डेटा पर आधारित है। यह इंडेक्स सबसे बड़ा और सबसे सटीक यात्रा सूचना डेटाबेस पर आधारित है जिसे हेनले एंड पार्टनर्स के शोधकर्ता टीम द्वारा तैयार किया गया है।

सूचकांक में कोविड-19 महामारी सहित कई कारणों से अधिकांश देशों द्वारा लगाए गए अस्थायी प्रतिबंधों पर विचार नहीं किया गया है। पढ़े-मैं दुबई से कितना सोना भारत ला सकता हूं? व अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ऐसे समय में आया है जब भारत सहित दुनिया भर के देश कोविड -19 महामारी से लगभग दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय विज़िटरों के लिए यात्रा नियमों में ढील दे रहे हैं।

2021 में भारतीय पासपोर्ट रैंकिंग

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) में भारत की रैंक पिछले साल के मुकाबले छह पायदान फिसलकर 90 पर आ गया है।

भारत, जो पिछले साल 84 वें स्थान पर था इस साल 90 वें स्थान पर आ गया है भारतीय पासपोर्ट धारकों को 58 देशों के लिए वीजा मुक्त यात्रा करने की अनुमति है । भारत अपना रैंक ताजिकिस्तान और बुर्किना फासो के साथ साझा करता है।

  • 2021 में रैंकिंग: 90 वां स्थान 
  • फ्री वीजा गंतव्य: 58 देश

पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग खड़ी देशों का स्थान

रैंक

देश 

फ्री यात्रा वीजा 

16

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 

174

60

कतर 

97

61

कुवैत 

95

69

बहरीन

84

71

ओमान

80

72

सऊदी अरब 

79

 

2021 में 10 सर्वश्रेष्ठ (सबसे शक्तिशाली) पासपोर्ट

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार जापान और सिंगापुर ने संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है। इन दोनों देशों का पासपोर्ट 192 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति देता है। पढ़े-मैं सऊदी अरब से भारत कितना गोल्ड/ कैश ले जा सकता हूं?

दक्षिण कोरिया और जर्मनी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं इन देशों के नागरिकों को 190 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति देता है।

रैंकदेश फ्री यात्रा वीजा 
01जापान, सिंगापुर 

192 

02दक्षिण कोरिया, जर्मनी

190

03लक्जमबर्ग, स्पेन, इटली, फिनलैंड

189

04डेनमार्क, ऑस्ट्रिया

188

05 आयरलैंड, नीदरलैंड, फ्रांस, स्वीडन, पुर्तगाल

187

06बेल्जियम, न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड

186

07ग्रीस, माल्टा, नॉर्वे, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका

185

08कनाडा, ऑस्ट्रेलिया

184

09हंगरी

183

10पोलैंड लिथुआनिया, स्लोवाकिया

182

 

2021 में 10 सबसे खराब (कम से कम शक्तिशाली) पासपोर्ट

अफगानिस्तान, इराक, सीरिया, पाकिस्तान और यमन जैसे देशों को सबसे कम शक्तिशाली पासपोर्ट माना गया है। पढ़े-गामका (GAMCA) मेडिकल टेस्ट संक्षिप्त गाइड व प्रश्न

अफगानिस्तान पासपोर्ट को 26 देशों में वीजा मुक्त यात्रा की अनुमति देता है जो दुनिया में सबसे कम है।

रैंक

देश 

फ्री यात्रा वीजा 

107ईरान, लेबनान, श्रीलंका, सूडान

41

108बांग्लादेश, कोसोवो, लीबिया

40 

109उत्तर कोरिया

39

110नेपाल और फिलिस्तीन

37

111सोमालिया

34

112यमन

33

113पाकिस्तान

32

114सीरिया

29

115इराक

28

116अफ़ग़ानिस्तान

26

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments