Friday, April 19, 2024
Homeहोमभारत 15 अक्टूबर 2021 से विदेशी पर्यटकों के लिए नए वीजा जारी...

भारत 15 अक्टूबर 2021 से विदेशी पर्यटकों के लिए नए वीजा जारी करना शुरू करेगा

भारत की यात्रा करने की इच्छुक विदेशी पर्यटकों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील देते हुए भारत सरकार ने घोषणा की कि वह 15 अक्टूबर 2021 से नए पर्यटक वीजा जारी करना शुरू कर देगा।

हालांकि यह केवल उन विदेशी पर्यटकों पर लागू होगा जो चार्टर उड़ानों से भारत आगमन करेंगे।

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि चार्टर्ड विमानों के अलावा अन्य उड़ानों से भारत आने वाले विदेशी पर्यटक 15 नवंबर 2021 से ऐसा कर सकेंगे। पढ़ेमैं दुबई से कितना सोना भारत ला सकता हूं? व अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

यह उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल विदेशियों को दिए जाने वाले सभी वीजें निलंबित कर दिए गए थे।

इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा COVID-19 महामारी के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य प्रतिबंध भी लगाए गए थे।

गृह मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा,

विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा और यात्रा पर छूट

विदेशियों को में भारत में प्रवेश और ठहरने के लिए पर्यटक वीजा के अलावा किसी अन्य प्रकार के भारतीय वीजा का लाभ उठाने की अनुमति नहीं दी गई है। पढ़ेमैं सऊदी अरब से भारत कितना गोल्ड/ कैश ले जा सकता हूं?

  • पर्यटन उद्देश्यों के लिए भारत आने के इच्छुक सभी विदेशी नागरिकों को 15 अक्टूबर, 2021 से चार्टर्ड उड़ानों के माध्यम से ई-पर्यटक वीजा/पर्यटक वीजा पर भारत में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी (केवल ग्रुप में आने वाले पर्यटकों के लिए)। 
  • पर्यटन उद्देश्य के लिए भारत की यात्रा करने के इच्छुक सभी व्यक्तिगत विदेशी नागरिकों को 15-11-2021 से केवल ई-पर्यटक वीजा/पर्यटक वीजा पर भारत में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

विदेशी नागरिकों को वंदे भारत मिशन या ‘एयर बबल स्कीम‘ या नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित किसी भी वाणिज्यिक उड़ानों सहित जल मार्गों (पानी के जहाज) या फ्लाइट से भारत में प्रवेश करने की अनुमति होगी।किसी भी स्थिति में विदेशी नागरिकों को ई-पर्यटक वीजा/पर्यटक वीजा पर land ICPs के माध्यम से भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पढ़ेसऊदी टूरिस्ट वीज़ा आवेदन प्रक्रिया, गाइड व अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ?

कोरेनटाइन सहित अन्य सभी स्वास्थ्य संबंधित मामलों के संबंध में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मौजूदा दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments