Tuesday, March 19, 2024
Homeयोर मनीमैं सऊदी अरब से भारत कितना गोल्ड/ कैश ले जा सकता हूं?

मैं सऊदी अरब से भारत कितना गोल्ड/ कैश ले जा सकता हूं?

अक्सर लोगों को यह जानने में दिलचस्पी रहती है कि सीमा कानून के अनुसार सऊदी अरब से भारत कितना सोना और नकदी ले जाने की अनुमति है।      

मैं सऊदी अरब से भारत कितना सोना ले जा सकता हूं?

सऊदी कानून 

सऊदी कानून के अनुसार किंगडम से SR 60,000 रियल तक का सोना और इतना ही नकदी राशि ले जाने की अनुमति है। पढ़े-मैं दुबई से कितना सोना भारत ला सकता हूं? व अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भारतीय कानून

भारतीय कानून के अनुसार एक एनआरआई (NRI) जो एक वर्ष से अधिक समय तक भारत से बाहर रहता है उसे निम्नलिखित मात्रा में सोना (गोल्ड) ले जाने की अनुमति है;

  • भारतीय महिला को INR 100,000 रुपये मूल्य के सोने के गहने ले जाने की अनुमति है जो लगभग SR 5,140 के करीब है। मौजूदा सोने के दर को ध्यान में रखते हुए एक भारतीय महिला सऊदी अरब से भारत लगभग 27 ग्राम 21K सोने के गहने ले जा सकती है। गोल्ड कैरेट के बीच क्या अंतर जानने के लिए 👉 लिंक पर क्लिक करें।
  • भारतीय पुरुष INR 50,000 रुपये मूल्य के सोने के गहने ले जाने की अनुमति है जो लगभग SR 2,570 आसपास है। मौजूदा सोने के दर को ध्यान में रखते हुए एक भारतीय व्यक्ति सऊदी अरब से भारत में लगभग 14 ग्राम 21K सोने के गहने ले जा सकता है।
  • आपके बच्चों को भी सऊदी अरब से भारत सोने के गहने ले जाने की अनुमति दी गई है, जैसा कि हमने पहले बताया है, कानूनी सीमा और प्रतिबंध के विषय मे मतलब कि आपका बच्चा एक वर्ष से अधिक समय तक भारत से बाहर रहना चाहिए।

* यदि आप एक दम्पति है और आप के परिवार मे 2 बेटे और 1 बेटी हैं, तो आप INR 350,000 रुपये मूल्य के सोने के गहने ले जा सकते हैं। (अन्य देशों से यात्रा करने वाले यात्री वहां के करेंसी के अनुसार गणना कर सकते है)

क्या हम सोने के सिक्के और बार भारत ले जा सकते हैं?

सऊदी अरब आपको प्रति परिवार SR 60,000 सीमा के भीतर सोने के सिक्के और बार ले जाने की अनुमति देता है, लेकिन भारत में इसकी अनुमति नहीं है।

भारतीय कानून के अनुसार आप केवल सोने के गहने ले जा सकते हैं सिक्के या बार नहीं। फिर भी यदि आप सोने के सिक्के या बार ले जाते हैं तो वे सभी 10.3% सीमा शुल्क के अधीन होंगे। नोट- उक्त शुल्क उस स्थिति में देय है यदि आप भारत से बाहर एक वर्ष से अधिक रहते है अन्यथा कॉरपोरेट टैक्स के अनुसार टैक्स देना होगा। पढ़े-सऊदी अरब में कारोबार के लिये 20 स्मॉल बिजनेस आइडिया

मैं सऊदी अरब से भारत कितनी नकदी ले जा सकता हूं?

सऊदी कानून

हम आपको पहले ही सऊदी कानूनों के बारे में ऊपर बता चुके हैं सऊदी अरब से भारत प्रति व्यक्त SR 60,000 तक कैश ले जाने की अनुमति है।

भारतीय कानून

भारतीय कानून के मुताबिक आप सऊदी अरब या किसी अन्य देश से कितनी भी रकम भारत ले जा सकते हैं।

हालांकि यदि यात्री के चेक का मूल्य $ 10,000 डॉलर से अधिक है या सऊदी रियाल या विदेशी मुद्रा मूल्य $ 5,000 डॉलर से अधिक है, तो आपको इसे सीमा शुल्क अधिकारियों को बताना होगा। पढ़ेगामका (GAMCA) मेडिकल टेस्ट संक्षिप्त गाइड व प्रश्न

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments