Saturday, July 27, 2024
Homeयोर मनीगोल्ड कैरेट क्या है? 24K, 22K और 18k के बीच क्या अंतर...

गोल्ड कैरेट क्या है? 24K, 22K और 18k के बीच क्या अंतर है

एक प्रवासी को गोल्ड खरीदते समय किन बातों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस लेख में हमने गोल्ड से संबंधित बेसिक मुद्दों को कवर किया है। 

कैरेट (Karat) सोने की शुद्धता को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। इससे पहले कि हम 24k, 22k और 18k सोने के बीच के अंतर को समझें, आपको पता होना चाहिए कि कैरेट मूल रूप से सोने की शुद्धता को मापने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इकाई है। 

कैरेट जितना अधिक होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा। हम आप को 24k, 22k और 18k सोने के बीच अंतर को समझने के उद्देश्य से एक सरल गाइड प्रस्तुत कर रहे है। पढ़े-अल उला, किदिया और रेड सी प्रोजेक्ट के बाद क्या सऊदी अरब पर्यटन स्थल में बदल जाएगा?

नोट – जब आप रियाद, जेद्दा, दुबई, या गल्फ के किसी भी सिटी के ज्वेलर्स शॉप पर जाते हैं तो आप उनके द्वारा 25K या 26K सोना बेचते हुए सुन सकते हैं जो व्यवहार में मौजूद नहीं है। ध्यान रखे 24K की तुलना में सोने का कोई उच्च रूप नहीं है। 

24K गोल्ड 

24k सोने को 100 प्रतिशत सोना कहा जाता है। इसका मतलब यह है कि सोने में सभी 24 भाग किसी भी अन्य धातुओं के मिश्रण के बिना शुद्ध हैं। 24K गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है। 

चूंकि यह सोने का सबसे शुद्ध रूप है इसलिए 22K या 18K सोने से अधिक महँगा है। सिक्के और बार ज्यादातर 24K सोने की शुद्धता के खरीदे जाते हैं। 

24K सोने का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा उपकरणों में भी उपयोग किया जाता है जैसे कि कान के संक्रमण से पीड़ित बच्चों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पढ़े-क्या आप एक प्रवासी है? अपने रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं?

22K गोल्ड 

22K सोने के आभूषणों का तात्पर्य है कि आभूषण के 22 भाग सोने के है और शेष 2 भाग मे कोई अन्य धातु है। इस तरह के सोने का इस्तेमाल आमतौर पर ज्वेलरी मेकिंग में किया जाता है। 

22K सोने में 100 प्रतिशत में से, केवल 91.67 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। अन्य 8.33 प्रतिशत में चांदी, जिंक, निकेल और अन्य मिश्र धातुओं का मिश्रण किया जाता है। धातुओं का यह मिश्रण सोने की बनावट को मजबूत बनाता है जिससे ज्वेलरी टिकाऊ होते हैं। 

18K गोल्ड 

18K सोने मे 75 फीसदी सोना होता है, जिसमें 25 फीसदी अन्य धातुएं जैसे कॉपर या सिल्वर आदि शामिल हैं। आमतौर पर आभूषण और अन्य हीरे की ज्वैलरी 18K सोने में बनाई जाती है। 24K और 22K की तुलना में यह सोना कम महँगा है। पढ़े- सऊदी अरब में सोने के गहने खरीदने के कुछ टिप्स, गोल्ड मार्केट

18K आभूषणों को पहचानना सरल है – आपको 18K, 18Kt, 18k या इन के समान विभिन्न प्रकार मुहर लगी दिखाई देगा। कई बार, 18K सोने को 750, 0.75 या इनके समान स्टांप द्वारा चिह्नित किया जाता है ताकि यह प्रतीक बन सके कि आभूषणों में 75 प्रतिशत सोना है। 

सोने के विभिन्न रंग

गुलाबी या पिंक गोल्ड – सोने की मिश्र धातु संरचना में अधिक तांबा जोड़कर गुलाबी सोना बनाया जाता है। 
ग्रीन गोल्ड – जिंक और चांदी की अधिक मात्रा को मिला कर सोने को हरा रंग दिया जाता है। 
वाइट गोल्ड – निकल या पैलेडियम मिला कर सोने को सफेद रंग दिया जाता है। 
सोना खरीदारों के लिए टिप्स,
  • 24 कैरेट = 99.5% शुद्ध सोना 
  • 22 कैरट = 91.7% सोना
  • 18 कैरेट = 75.0% सोना
  • 14 कैरेट = 58.3% सोना
  • 12 कैरेट = 50.0% सोना
  • 10 कैरेट = 41.7% सोना
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments