Tuesday, March 19, 2024
Homeगल्फ न्यूजसऊदी अरबसऊदी अरब में सोने के गहने खरीदने के कुछ टिप्स, गोल्ड मार्केट

सऊदी अरब में सोने के गहने खरीदने के कुछ टिप्स, गोल्ड मार्केट

सोना (गोल्ड) से कौन प्यार नहीं करता है? हर कोई गोल्ड पसंद करता है। सऊदी अरब गोल्ड एक बड़ा मार्केट है। सऊदी अरब से खरीदा गया सोना शुद्ध माना जाता है। क्या सऊदी अरब में सोना सस्ता है? सऊदी अरब गोल्ड की पहचान कैसे करें? हमने इस लेख मे सोने के आभूषण खरीदने के लिए कुछ टिप्स और रियादजद्दा के कुछ गोल्ड मार्केट के नाम लोकेशन साझा को किया है।

क्या सऊदी अरब में गोल्ड सस्ता है?

दुनिया भर के साथ साथ सऊदी अरब में भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव होता रहता है। लेकिन दुनिया के उतार-चढ़ाव से किंगडम में कुछ भिन्नता है। गोल्ड की कीमत वजन और कैरेट पर निर्भर करता है साथ ही उस जगह पर भी निर्भर करता है जहां से आप इसे खरीद रहे हैं। कुछ लोग कहते हैं कि यह सिर्फ एक मिथक है कि सऊदी अरब में सोना सस्ता है लेकिन मेरा विश्वास करे यहा अन्य देशों के मुकाबले गोल्ड सस्ता है। पढ़ेमैं सऊदी अरब से भारत कितना गोल्ड/ कैश ले जा सकता हूं?

मैं आपको बता दूं कि सऊदी अरब में सोना खरीदना क्यों सस्ता है। सऊदी अरब के पास उच्च गुणवत्ता वाले सोने का भंडार है इसलिए उन्हें सोने का आयात नहीं करना पड़ता है। दूसरा  सऊदी अरब में वैट दर सिर्फ 5% है जब की भारत में 12% और पाकिस्तान में 17% है। 

सऊदी अरब में सोना हमेशा गोल्ड मार्केट से खरीदें 

यदि आप सऊदी अरब में शुद्ध सोना खरीदना चाहते हैं तो सुनिश्चित करें कि आप इसे प्रसिद्ध सोने के बाजार से खरीदेंगे दूसरे शब्दों में कहे तो आपको शॉपिंग मॉल के स्टैंडअलोन दुकान को प्राथमिकता देनी चाहिए।

अगर आप सऊदी अरब के गोल्ड मार्केट से सोना खरीदते हैं, तो आपको प्रतिस्पर्धा के कारण बेहतर दर और सोने की अच्छी गुणवत्ता मिल जाएगी।

कैरेट की गणना और हॉलमार्क को समझें

कैरेट के अनुसार दर में उतार-चढ़ाव को कीमतों पर इसके प्रभाव को समझना चाहिए, सोने के शुद्धता का मापन कैरेट में संदर्भित किया जाता है। सोने का सबसे शुद्ध रूप 24 कैरेट का होता है।

सोना मूल रूप में नरम होता है इसे उचित रूप और आकार देने के लिए इसमें कुछ धातुओं जैसे तांबा, निकल, जस्ता, आदि का मिश्रिण करना पड़ता है। ज्यादातर सोने के गहने होते हैं 18, 20 या 22 कैरेट सोने से बने होते हैं और सोने के गहनों या बिस्कुट के अंदर आमतौर पर वजन या कैरेट का संकेत देने वाले विशेष निशान (हॉलमार्क) होते हैं, उदाहरण के लिए, 10k यानि 10 कैरेट का संकेत देता है। कैरेट की गणना और हॉलमार्क को समझें के लिए पोस्ट लिंक पर क्लिक करें- गोल्ड कैरेट क्या है? 24K, 22K और 18k के बीच क्या अंतर है। 

सोने की कीमत 

सोने के गहने खरीदने के सभी सुझावों में से सबसे अच्छा सुझाव है भारी सोने के सेट खरीदना है। ग्राम में वजन जितना अधिक होता है सोने की चीज उतनी ही महंगी होती है। आमतौर पर इसका वजन ग्राम में होता है। 

ध्यान रहे कि अंगूठियां या ब्रेसलेट उच्च कैरेट मे खरीदे पर कोमलता के कारण नुकसान हो सकता है अतः इसे 16 या 18 कैरेट में खरीदना बेहतर होता है। 

सोने की तौल की मशीनें दुकानों में मौजूद होती हैं वजन सुनिश्चित करने के लिए उनका उपयोग करें। पढ़ेमैं दुबई से कितना सोना भारत ला सकता हूं? व अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सोने में भी कई रंग होते हैं सफेद सोना भी पसंदीदा कलर में से एक है। सबसे आम गोल्ड का रंग पीला होता है लेकिन इसके विभिन्न रंग भी होते हैं।

आप को ऑथराइजेशन सटीफीकेट और एक्सचेंज पॉलिसी का पता होना चाइए है किसी कारण यदि आप को आभूषण पसंद नहीं आता तो आप बिना किसी परेशानी इसे आसानी से  एक्सचेंज कर सकते है आप विनिमय या वापसी नीति के बारे में उनसे पूछताछ करें। इसके अलावा प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र के रूप में प्रमाण प्राप्त करें कि सोना शुद्ध और मूल है। पढ़ेमैं सऊदी अरब कितनी सिगरेट/तंबाकू ले जा सकता हूं?

सऊदी अरब एक ऐसा राज्य जो सोने और पेट्रोल जैसी विलासिता से संपन्न है। हज और उमरा के लिए दुनिया भर से लोग सऊदी अरब आते है साथ ही एक बहुत बड़ी आबादी प्रवासी मजदूरों का भी है जो छुट्टी जाते समय अपने परिवार के लिए सोना खरीदते है लेकिन सही जानकारी ना होने के कारण ठगी के सीकार भी होजाते है।उक्त बातों का ध्यान में रखते हुए हमने इस लेख मे   रियाद और जेद्दा कुछ प्रतिष्ठित गोल्ड मार्केट के सूची को शेयर किया है,

रियाद (Riyadh)

  • Joyalukkas and Malabar (जोयालुक्कास और मालाबार)

गूगल लोकेशन- https://goo.gl/maps/WFDwYqimXRKxGqPa6

  • Batha Gold Market (बाथा गोल्ड मार्केट)

गूगल लोकेशन- https://goo.gl/maps/mnqu6bZq2H5LuLum6

  • Taiba Gold Market (तैबा गोल्ड मार्केट)

गूगल लोकेशन-https://goo.gl/maps/SB2TkgyekEiCQZnu6

  • L’azurde (ल असुर्डे)
  • Al Romaizan (अल रोमाईज़ान)

गूगल लोकेशन- https://goo.gl/maps/wuyCbjeZX1wVcc3f9

  • Gold Shops in Shopping Malls of Riyadh (रियाद शॉपिंग मॉल फॉर गोल्ड)
  • Al Tameer Commercial Center (अल तामीर कमर्शियल सेंटर)
  • Souk Saweka (सूक सवेका)

जेद्दा (Jeddah)

  • Kandara Gold Market or Yamama Gold Market (कंदरा गोल्ड मार्केट या यम्मा गोल्ड मार्केट)
  • Jeddah Balad Gold Market (जेद्दा बलद गोल्ड मार्केट)
  • Gold Market in Safa, Jeddah (सफा जेद्दा में सोने का बाजार)
  • Gold Market in Bani Malik Jeddah (गोल्ड मार्केट जेद्दाह बनी मार्केट)
  • Gold Souk of Al Sagha (गोल्ड सूक अल साघा) 
  • Mouawad Jewelry and Watches (मवाद ज्वेलरी एंड वाच)
  • Jeddah Mall (जेद्दा मॉल)
  • Al Najr international Souk (अल नजर इंटरनेशनल सूक)
  • Syrian Souk (सीरियन सूक)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments