Tuesday, March 19, 2024
Homeगल्फ न्यूजसऊदी अरबकरीब 1,29000 प्रवासियों ने 2020 में सऊदी श्रम बाजार छोड़ा

करीब 1,29000 प्रवासियों ने 2020 में सऊदी श्रम बाजार छोड़ा

सऊदी अरब के सरकारी रिपोर्ट के अनुसार किंगडम में विदेशी कर्मचारियों की संख्या में दो प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है जो पिछले साल के अंत तक 6.35 मिलियन तक पहुंच गई थी।

दूसरी तरफ जनरल ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल इंश्योरेंस (GOSI) के साथ पंजीकृत सऊदी की संख्या में चार प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है जो वर्तमान वर्ष के दौरान 2.03 मिलियन तक पहुंच गई है। पढ़े-GOSI सऊदी अरबीया, सब कुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है

रिपोर्ट मे छपे आकड़ों के अनुसार 2020 के Q4 मे सबसे अधिक प्रवासीयो ने किंगडम छोड़ा है। 

हलाकी इस अवधि के दौरान करीब 18,000 सऊदी नागरिकों  को भी अपनी नौकरी गवानी पड़ी है।

सऊदी लोकल न्यूज पेपर ओकाज़ के अनुसार सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले सऊदी पुरुषों और महिलाओं की संख्या करीब 281,000 है जबकि निजी क्षेत्र में काम करने वाले सऊदी नागरिकों की संख्या लगभग 1.75 मिलियन है दूसरी तरफ किंगडम के सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले प्रवासी की संख्या लगभग 74,000 हैं। पढ़े-सऊदी लेबर लॉ के अनुसार सार्वजनिक अवकाश व अन्य छुट्टियाँ

GOSI के साथ पंजीकृत होने वाले अधिकांश सऊदी 20-24 आयु वर्ग के हैं, 15-19 दूसरे और 25-29 समूह तीसरे स्थान पर हैं। पढ़े- चेक करें आप के इकामा पर कितने सिम कार्ड पंजीकृत है / जांच प्रक्रिया

सऊदी नागरिकों द्वारा चुनी गई नई नौकरियों में से अधिकांश इंजीनियरिंग, लिपिक नौकरियों, वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय क्षेत्रों में विशेषज्ञों के साथ-साथ सेल्स के क्षेत्र में हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments