Saturday, July 27, 2024
Homeलेबर लॉQiwa पोर्टल क्या है

Qiwa पोर्टल क्या है

Qiwa (किंवा) प्लेटफॉर्म एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म है जो श्रम क्षेत्र को प्रदान की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं को मॉनिटर करता है। किंवा (Qiwa) प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से गवर्नमेंट/प्राइवेट व अन्य उद्यमियों को समान रूप से डिजिटलीकरण किया जा रहा है। 

सऊदी मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने घोषणा की है की सऊदी नागरिकों और प्रवासियों (इकामा धारकों) का जॉब कॉन्ट्रैक्ट और दस्तावेज़ीकरण किंवा प्लेटफॉर्म के माध्यम से करना अनिवार्य है। पढ़े-सऊदी अरब का इजार (Ejar) किराया सिस्टम / गाइड-लाइन व अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

किवा प्लेटफॉर्म के माध्यम से गॉवर्मेंट और प्राइवेट सेक्टर मे काम करने वाले कामगारों का जॉब प्रोफेशन वेरीफ़ाई भी किया जाता है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि कर्मचारी के पास सही व्यावसायिक कौशल है या नहीं। इसके अलावा यह कार्यक्रम उन श्रमिकों की योग्यता का भी विश्लेषण करता है जो सऊदी अरब में काम शुरू करने के इच्छुक है। 

qiwa प्लेटफ़ॉर्म वर्क वीजा, अस्थायी वर्क वीजा, कंपनी ट्रांसफर सहित 82 अन्य सेवाएं प्रदान करता है। यह सऊदी श्रम कानूनों, नियमों और विनियमों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि QIWA प्लेटफॉर्म पर मार्च 2021 तक लगभग 500,000 से अधिक कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका था।

एक बार जब जॉब कॉन्ट्रैक्ट Qiwa प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया जाता है तो डेटा स्वचालित रूप से गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल इंश्योरेंस (GOSI) के साथ सिंक्रनाइज़ हो जाता है। पढ़ेGOSI सऊदी अरबीया, सब कुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है

किवा प्लेटफॉर्म पर इकामा धारक (कर्मचारी) अपना वर्क एग्रीमेंट देख सकते है और साथ ही सेवा के अंत के लाभों की गणना भी कर सकते है। आप किवा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं। 

दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप Qiwa रजिस्ट्रेशन कर सकते है 👉 https://auth.qiwa.sa/en/sign-up या QIWA मोबाईल ऐप्लिकेशन डाऊनलोड कर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। 

QIWA हेल्पलाइन 👉 920000105 

ईमेल 👉 @qiwa.sa 

किंवा रजिस्ट्रेशन या साइन-अप के लिए कोई शुल्क नहीं है। यह पूरी तरह से मुफ़्त है क्योंकि प्लेटफ़ॉर्म कर्मचारियों और कंपनियों दोनों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से सेवा प्रदान करता है। हालांकि, इकामा ट्रांसफर, रिन्यूअल और एक्सपायरी शुल्क उनके संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाता है। पढ़ेसऊदी वर्क वीजा स्टैम्पिंग स्थिति ऑनलाइन जांच करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments