Tuesday, March 19, 2024
Homeजनरल इनफार्मेशन जीसीसीसऊदी अरब ग्रीन कार्ड निवास परमिट आवेदन प्रक्रिया

सऊदी अरब ग्रीन कार्ड निवास परमिट आवेदन प्रक्रिया

सऊदी अरब अपने विज़न 2030 (Vision 2030) पर काम कर रहा है सऊदी क्राउन प्रिंस/प्राइम मिनिस्टर मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और अफ्रीका, यूरोप और एशिया तीनों महाद्वीपों को किंगडम से जोड़ने वाला हब बनाने के महत्वाकांक्षी उद्देश्य पर काम कर रहे हैं।

विश्व बैंक के अनुसार 2019 में सऊदी की कुल आबादी 34.14 मिलियन थी जो 2018 के मुकाबले 1.93% की जनसंख्या की वृद्धि हुई है। प्रीमियम रेजीडेंसी (ग्रीन कार्ड) योजना और किंगडम में प्रवासियों की संख्या में वृद्धि के साथ सऊदी अरब की आबादी आने वाले वर्षों में बढ़ने की उम्मीद है।

सऊदी अरब में प्रीमियम निवास प्राप्त करने के लिए आपको सऊदी ग्रीन कार्ड (Saudi Green Card) की आवश्यकता होगी। पढ़ेAbsher सेवा, सुविधाएँ, लाभ और सामान्य प्रश्न

सऊदी ग्रीन कार्ड क्या है?

जून 2019 में सऊदी अरब अरब के मंत्री परिषद ने सऊदी ग्रीन कार्ड स्कीम पेश किया था। सऊदी अरब प्रीमियम रेजीडेंसी सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट SAPRC के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यह एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म है जहां से आप परमानेंट ग्रीन कार्ड निवास या एक वर्ष रिन्यूएबल ग्रीन कार्ड निवास के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रीमियम रेजीडेंसी के लाभ (Benefits Of Premium Residency)

सऊदी ग्रीन कार्ड योजना प्रीमियम रेजीडेंसी परमिट धारकों को कई लाभ प्रदान करता है जैसे,

  1. जब भी आप चाहें किंगडम में प्रवेश कर सकते है और किंगडम से बाहर जा सकते है।  
  2. अपने परिवार के साथ किंगडम में निवास कर सकते है।
  3. प्रवेश और निकास के लिए सऊदी अरब के किसी भी एयरपोर्ट पर विशेष लेन का उपयोग कर सकते है। 
  4. फॉरेन इन्वेस्टमेंट लॉ के अनुसार अपने निजी बिजनेस को संचालित कर सकते है।  
  5. अपने रिश्तेदारों के लिए यात्रा वीजा के लिए आवेदन कर सकते है ।
  6. विशेष क्षेत्र, मक्का और मदीना के अलावा सऊदी अरब में कहीं भी खुद की अचल संपत्ति खरीद सकते है यह संपत्ति औद्योगिक, वाणिज्यिक या आवासीय उद्देश्यों के लिए हो सकता है।
  7. किंगडम के बाहर से कर्मचारी या गृहिणी को लाने की स्वतंत्रता होगी।
  8. निजी क्षेत्र में काम कर सकते है और आवश्यकतानुसार नौकरी बदल सकते है। हालांकि, सऊदी नागरिकों के लिये रिजर्व नौकरियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। पढ़े-Saudization और Nitaqat प्रोग्राम का प्रवासी श्रमिकों पर प्रभाव 
  9. सऊदी कानून के तहत आप मक्का और मदीना में अपना कारोबार सकते हैं लेकिन आप वहां अपनी संपत्ति नहीं खरीद सकते है।
  10. किंगडम कानून के तहत खुद का निजी परिवहन उद्योग व इससे संबंधित व्यवसाय चला सकते है।
  11. बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले सकते है। 
  12. अस्पतालों और क्लीनिक से चिकित्सा उपचार का लाभ सऊदी नागरिकों के समान ले सकते है।

नोट- इससे पहले ये सभी विशेषाधिकार केवल सऊदी नागरिकों के लिए आरक्षित थे।

प्रीमियम रेजीडेंसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

सऊदी ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के लिए आपकी आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। प्रीमियम निवास अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं। पढ़ेसऊदी अरब में एक विदेशी के रूप में बिजनेस शुरू करने की प्रक्रिया

  • वैध पासपोर्ट। 
  • वैध सऊदी इकामा या रेजीडेंसी परमिट।  
  • कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होनी चाहिए। 
  • चिकित्सा रिपोर्ट जो यह दर्शाता हो कि आप किसी भी संक्रामक रोग से मुक्त है। 
  • यदि आप किंगडम के भीतर से आवेदन कर रहे हैं तो आपको वर्तमान निवास की कानूनी स्थिति को बताना होगा।
  • बैंक दस्तावेज जो आपके वित्तीय क्षमता को प्रमाणित करता हो। पढ़े-सऊदी अरब में कारोबार के लिये 20 स्मॉल बिजनेस आइडिया-2022

परमानेंट निवास ग्रीन कार्ड शुल्क SAR 800,000 है और एक वर्ष का रिन्यूएबल निवास ग्रीन कार्ड शुल्क SAR 100,000 है।

सऊदी ग्रीन कार्ड के लिए कैसे आवेदन 

ग्रीन कार्ड आवेदन तीन सरल चरणों में पूरा किया जा सकता है।

चरण 1: पंजीकरण और खाता सेट करें (registration and account set up)

ग्रीन कार्ड का आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको आधिकारिक SAPRC वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आवश्यक जानकारी में आपका नाम, आपके पिता और दादा का नाम, पासपोर्ट समाप्ति की तारीख, पासपोर्ट जारी करने की तारीख व अन्य व्यक्तिगत विवरण शामिल हैं। 

अकाउंट रजिस्टर करने के लिए आपको अपना ईमेल और फोन नंबर भी देना होगा। पढ़ेसऊदी अरब में पासपोर्ट नवीनीकरण प्रक्रिया

चरण 2: ऑनलाइन फॉर्म भरें (Fill the online form)

अकाउंट सफलतापूर्वक रजिस्टर होने के बाद आप ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म  भर सकते हैं। प्रोसेस में किसी भी देरी से बचने के लिए अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सभी विवरणों को सही ढंग से भरें। 

आपको अपनी पासपोर्ट जानकारी, अपने बच्चों और जीवन साथी के बारे में जानकारी, शिक्षा का विवरण, अपने माता-पिता के बारे में जानकारी, बीमा का विवरण, यात्रा की तारीख, संपत्ति और अचल संपत्ति की जानकारी और अन्य सामान्य डेटा दर्ज करना होगा। 

आपको अपने बचत खाते में मौजूद राशि और निवेश खाता सहित अन्य विवरण भी प्रदान करने होंगे। इसके लिए आपको सऊदी अरब की यात्रा की तारीख से पहले के दो वर्षों का बैंक स्टेटमेंट संलग्न करना होगा।

चरण 3: रेजीडेंसी जारी करना (Residency issuance)

आवेदन जमा करने के एक महीने के भीतर अनुमोदन निर्णय के स्थिति का पता चल जाता है। ध्यान रखें कि एक ग्रीन कार्ड निवास आवेदन को सऊदी नागरिकता के लिए पात्र नहीं है । पढ़े –सउदी अरब में भारतीय पासपोर्ट ऑनलाइन अपॉइंटमेंट प्रक्रिया

किन कारणों से ग्रीन कार्ड रेजीडेंसी टर्मिनेट हो सकती है?

सऊदी कानून के अनुसार निम्नलिखित मामलों के परिणामस्वरूप सऊदी ग्रीन कार्ड की स्थिति समाप्त हो सकती है:

  • यदि किंगडम द्वारा निर्धारित किए गए हैं नियम और विनियम या अन्य निर्देशों का पालन करने में विफल रहते है।  
  • यदि आवेदन पत्र में कोई गलत जानकारी दी है।
  • यदि कोई न्यायिक फैसला या निर्णय आपके खिलाफ दिया जाता है जहां आप को देश से निष्कासित होने के लिए कहा गया है।  
  • अगर आपने कोई अपराध किया है जिसके लिए आपको दो महीने की कैद या SAR 100,000 का जुर्माना देना हो।
  • अगर आप खुद से ग्रीन कार्ड छोड़ देते है। 
  • आपके निधन के मामले में ग्रीन कार्ड की स्थिति रद्द कर दी जायेगी।

यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि ग्रीन कार्ड के अधिकार और लाभ आपके परिवार को ट्रांसफर नहीं किए जा सकते हैं इस स्थिति में आप का परिवार ग्रीन कार्ड लिए पात्र नहीं होगा।

जब किसी को ग्रीन कार्ड दिया जाता है। उस वक़्त सऊदी अरब में रहने के लिए कोई आवश्यक समय सीमा तय नहीं की जाती है इसके अलावा सऊदी ग्रीन कार्ड धारकों पर कोई विशेष टेक्स नहीं लगाया गया है।

आप हमे कमेंट कर सकते है हम आपकी सहायता और मार्गदर्शन करेंगे, ताकि किसी भी अनावश्यक देरी या आवेदन की अस्वीकृति से बचा जा सके। पढ़ेसऊदी अरब, निताकात कानून, कलर, श्रेणियाँ और लाभ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments