Saturday, July 27, 2024
Homeनिताकातसऊदी अरब मे प्रवासियों के लिए प्रतिबंधित नौकरियों की सूची

सऊदी अरब मे प्रवासियों के लिए प्रतिबंधित नौकरियों की सूची

सऊदी निताकात सिस्टम (Nitaqat) के अनुसार एक प्रवासी निम्नलिखित नौकरियों पर काम नहीं कर सकता है। ये नौकरियाँ केवल सऊदी नागरिकों के लिए आरक्षित है कफील/कंपनियां सरकार से निम्न पदों के लिए स्थायी, अस्थायी या सीज़नल वीजा जारी करने के लिए आग्रह नहीं कर सकती है। 

यदि कोई प्रवासी पहले से ही निम्नलिखित जॉब (इकामा पर दर्ज जॉब टाइटल) पर काम कर रहा है तो जवाजात इनके इकामा रिन्यूअल नहीं करेगा। कंपनी/कफील को किसी भी स्थिति में इन पदों पर सऊदी नागरिक को ही नियुक्त करना होगा। 

 प्रवासियों के लिए प्रतिबंधित नौकरियों की सूची,
  1. वरिष्ठ मानव संसाधन प्रबंधक  (Senior HR Manager)
  2. कार्मिक विभाग के निदेशक (Director of Personnel Department)
  3. श्रम मामलों के निदेशक (Director of Labor Affairs)
  4. कार्मिक संबंध विभाग के निदेशक (Director of Personnel Relations Department)
  5. कार्मिक विशेषज्ञ (Personnel Specialist)
  6. कार्मिक मामलों के क्लर्क (Personnel Affairs Clerk)
  7. भर्ती क्लर्क (Recruitment Clerk)
  8. स्टाफ अफेयर्स क्लर्क (Staff Affairs Clerk)
  9. उपस्थिति क्लर्क  (Attendance Clerk)
  10. सामान्य रिसेप्शन क्लर्क (General Reception Clerk)
  11. होटल रिसेप्शन क्लर्क (Hotel Reception Clerk)
  12. रोगी रिसेप्शन क्लर्क (Patient Reception Clerk)
  13. शिकायत क्लर्क (Complaints Clerk
  14. ख़ज़ांची (Treasurer)
  15. निजी सुरक्षा गार्ड (Private Security Guard)
  16. सरकारी संबंध अधिकारी (Government Relations Officer)
  17. कुंजी स्मिथ (Key Smith)
  18. कस्टम ब्रोकर (Customs Broker)
  19. महिलाओं के आपूर्ति स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी  (Female Employees in Women’s Supplies Stores) 

यह लिस्ट बढ़ती जा रही है आने वाले दिनों मे अनेकों नौकरिया सऊदी नागरिकों (महिला/पुरुष) के लिए रिजर्व हो होने वाली है। 

उपाय क्या है?

खैर, इस समस्या का कोई हल नहीं है लेकिन आमतौर पर कंपनियां कर्मचारी के इकामा पर दर्ज जॉब टाइटल को बदल देती है। 

यदि कोई व्यक्त उपरोक्त जॉब के लिए किंगडम में आ रहा है तो उसे यह स्पष्ट होना चाहिए कि वह कानून के अनुसार उपरोक्त पदों पर काम नहीं कर सकता है। कंपनी/कफील उसे कुछ अन्य काम देंगे। इसलिए किंगडम में आने से पहले उसकी जांच करना बेहतर है।

अन्य उपयोगी पोस्ट,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments