Tuesday, March 19, 2024
Homeगल्फ न्यूजसऊदी अरबसऊदी अरब में 'प्रोफेशनल वेरिफिकेशन' टेस्ट के विषय में आवश्यक जानकारी

सऊदी अरब में ‘प्रोफेशनल वेरिफिकेशन’ टेस्ट के विषय में आवश्यक जानकारी

सऊदी अरब में जॉब वेरिफिकेशन टेस्ट कार्यक्रम

सऊदी मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (HRSD) ने विदेश मंत्रालय और तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण निगम के सहयोग से “व्यावसायिक सत्यापन” (स्किल) कार्यक्रम शुरू किया है। 

कार्यक्रम का उद्देश्य यह सत्यापित करना है कि सऊदी अरब के कंपनियों/प्रतिष्ठानों/काफ़िल द्वारा भर्ती किए गए कामगारों को जिस जॉब के लिए उन्हे भर्ती किया गया था उस जॉब को करने का आवश्यक कौशल हैं या नहीं। पढ़े-सऊदी अरब में श्रमिकों को प्रोफेशनल वेरिफिकेशन परीक्षा पास करना अनिवार्य

श्रमिकों के विशेष क्षेत्रों में व्यावहारिक और लिखित परीक्षाएं करना शामिल है।

सऊदी मानक वर्गीकरण के अनुसार 23 क्षेत्रों से संबंधित करीब 1,000 से अधिक व्यवसायों को लक्षित करेगा।

01 जुलाई 2021 से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम सऊदी श्रम बाजार में कुशल श्रमिकों की गुणवत्ता में सुधार व अयोग्य कामगारों को किंगडम से बाहर का रास्ता दिखाना है और अयोग्य श्रमिकों के किंगडम आमद को बंद करने का प्रयास है।

यह कार्यक्रम चुने हुए अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा केंद्रों के सहयोग से किंगडम में मौजूदा कुशल श्रमिकों की जांच करेगा। पढ़े-सऊदी अरब, इकामा पर दर्ज Huroob स्थिति की जाँच करें -2021

सऊदी प्रोफेशनल वेरिफिकेशन टेस्ट

सऊदी प्रोफेशनल वेरिफिकेशन टेस्ट कंपनियों/प्रतिष्ठानों के आकार और कर्मचारियों की संख्या के आधार पर पांच चरणों में सऊदी अरब के सभी संस्थानों के लिए अनिवार्य होगा।

टेस्ट प्रोग्राम के लिए कुछ नियम और शर्तें है जो निम्नलिखित हैं,

  • परीक्षा दो खंडों में आयोजित की जाएगी 1- लिखित (कंप्यूटरीकृत) 02 – प्रैक्टिकल परीक्षा।
  • परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाना होगा।
  • परीक्षार्थी अधिकतम तीन प्रयास कर सकते हैं। तीसरे प्रयास के बाद अयोग्य ठहराए गए लोगों को फाइनल एक्ज़िट वीजा प्रदान किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा की अवधि 30 मिनट होगी ।
  • परीक्षण कार्यक्रम अनुमोदित केन्द्रों में से किसी एक केंद्र के द्वारा आयोजित किया जाएगा।  
  • टेस्ट परीक्षा लीक होने की स्थिति में केंद्र का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
  • सऊदी प्रोफेशनल वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट की वैधता पांच साल होगी। पढ़े- सऊदी अरब, ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन नवीनीकरण प्रक्रिया 2021

मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (HRSD) ने सभी कंपनियों/संस्थानों/काफ़िलो से https://svp.qiwa.sa लिंक के माध्यम से अपने कुशल कामगारों के जॉब वेरिफिकेशन टेस्ट के लिए पंजीकरण करने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments