Sunday, May 19, 2024
Homeजनरल इनफार्मेशन जीसीसीसऊदी विजन 2030 क्या है

सऊदी विजन 2030 क्या है

सऊदी अरब दुनिया के प्रमुख देशों में से एक है, जिसकी अर्थव्यवस्था बड़े पैमाने पर पेट्रोलियम निर्यात पर आधारित है। सुरक्षित भविष्य के मद्देनजर सऊदी अरब ने एक विशेष पहल शुरू किया है- “सऊदी विजन 2030” 

यह एक राष्ट्रीय नीति है जिसका मकसद सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को आर्थिक विकास, स्थायी रोजगार और भविष्य के लिए विकसित करना है। इस लेख में हम सऊदी विजन 2030 के मुख्य लक्ष्यों और इसके प्रमुख उपायों और इसके योजनाओ के बारे में चर्चा करेंगे। पढ़ेसऊदीजेशन और निताकात प्रोग्राम से प्रवासी श्रमिकों पर प्रभाव

सऊदी विजन 2030 लक्ष्य

सऊदी विजन 2030 के मुख्य लक्ष्यों में से एक है देश की अर्थव्यवस्था को बिजनेस फ्रेंडली बनाना, निवेश और उद्यमिता के माध्यम से किंगडम को एक नया आयाम देना है।

इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास के लिए उद्यमिता बढ़ाने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। 

विजन 2030 के अनुसार, सऊदी अरब को एक नया इकोसिस्टम दिया जा रहा है जिस से स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित  किया जा सके। जिसके लिए सऊदी अरब अपनी नियमित प्रणाली में सुधार कर रहा है।

कानून और वित्तीय कानूनों में बदलाव किया जा रहा है, आवश्यकतानुसार सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है जो नए उद्योग के लिए आवश्यक है।

दूसरा मुख्य लक्ष्य है सऊदी अरब के सामरिक क्षेत्र के परिवर्तन और नवीनीकरण का समर्थन करना। सऊदी अरब ने उच्चतम स्तरीय सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय आयाम स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। 

इसके लिए वे अपनी सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए नया और उन्नत टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे है साथ ही वे अपना इंडिपेंडेंट रक्षा उद्योग विकसित करने के लिए साथी देशों के साथ सहयोग भी कर रहे है। पढ़ेसऊदी स्किल टेस्ट प्रोग्राम का उद्देश्य, शर्तें और प्रवासियों पर इसका प्रभाव

सऊदी विजन 2030 का तीसरा मुख्य लक्ष्य है सऊदी अरब की सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति को बढ़ावा देना। विजन के अनुसार देश में सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव को उद्यमिता और विशेष प्रोटोकॉल के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

महिलाओं की स्थिति में सुधार

सऊदी अरब ने महिलाओं की स्थिति में सुधार करने का निर्णय लिया है और वे अपने नए कार्यक्रम के तहत महिलाओं को उद्यमिता में सक्षम बनाने के लिए अनेकों पहल किए जा रहे है। किंगडम सामाजिक और कानूनी सुधारों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में सुधार करने के लिए भी प्रयासरत है।

सऊदीजेशन प्रोग्राम

सऊदीजेशन प्रोग्राम भी सऊदी विज़न 2030 का हिसा है इसके तहत किंगडम में कार्यरत कंपनियों/प्रतिष्ठानों को सरकार द्वारा निर्धारित कोटे के आधार पर सऊदी नागरिकों (महिला/पुरुष) को नियुक्त करना अनिवार्य कर दिया गया है। नए कानून के लागू होने के कारण अनेकों विदेशियों को अपना कारोबार बंद करना पड़ा है या उनकी नौकरीया चली गई है।

सऊदी प्रोफेशनल वेरिफिकेशन (स्किल) टेस्ट भी प्रोग्राम शुरू किया गया है जिसका उद्देश्य अयोग्य श्रमिकों को किंगडम में प्रवेश से रोकना है। सऊदी हुकूमत का मानना है इस तरह के लोग से सऊदी अरब के अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है। पढ़े-मैं सऊदी अरब से भारत कितना गोल्ड/ कैश ले जा सकता हूं?

सऊदी विजन 2030 इनोवेशन

अब हम सऊदी विजन 2030 के प्लानिंग के बारे में चर्चा करेंगे। विजन 2030 का मुख्य उद्देश्य “इनोवेशन” है। सऊदी अरब ने बड़े पैमाने पर कारोबार  के विकास के लिए नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत इंफ्रास्ट्रक्चर, पेट्रोकेमिकल, सिलिकॉन, माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग , खाद्य प्रसंस्करण, औद्योगिक जल प्रबंधन, हीरा, नैनो और एडवांस उपयोग, तकनीकी सेवाएं, रोबोटिक्स और एआई, ऊर्जा, रियल एस्टेट, औद्योगिक सेवाएं, मनोरंजन और न्यू इनोवेशन में निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसके अलावा सऊदी अरब अपने एजुकेशन सिस्टम में अनेकों बदलाव करने का भी फैसला लिया है साथ ही को-एजुकेशन स्कूल की दिशा मे भी आगे बढ़ रहा है। 

विजन 2030 के तहत स्कूलों, कॉलेजों, और विश्वविद्यालयों के विकास के लिए विशेष ध्यान दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा और शिक्षा प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त सऊदी विजन 2030 में जल संसाधनों के प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, जीवन के गुणवत्ता के सुधार, पर्यावरणीय सतत विकास, औद्योगिक सुरक्षा, विज्ञान और तकनीकी अभियांत्रिकी के प्रोत्साहन और वित्तीय सुविधाओं के प्रोत्साहन जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी प्रगति के लिए योजनाएं शामिल हैं।

सऊदी विजन 2030 ने सऊदी अरब को एक नया भविष्य की दिशा दी है। विजन 2030 उद्योग, इनोवेशन और सुधारों के माध्यम से अर्थव्यवस्था के संवर्धन को लक्षित करेगा। पढ़ेसऊदी अरब 1932 से अब तक के राजाओं व ताज-राजकुमारों की सूची व इतिहास

सऊदी अरब के लोगों के जीवन को सुखी और आरामदायक बनाने के साथ-साथ इस देश को विश्व में आर्थिक महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करने का लक्ष्य है। सऊदी विजन 2030 के माध्यम से सऊदी अरब ने आगे बढ़ने का निर्णय लिया है और उसे एक आधुनिक और सुरक्षित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूती से प्रगति कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments