Saturday, July 27, 2024
Homeजवाजात/इकामायात्रा प्रतिबंध का सामना कर रहे देशों के नागरिकों के विज़िट वीजा...

यात्रा प्रतिबंध का सामना कर रहे देशों के नागरिकों के विज़िट वीजा की वैधता 30 सितंबर 2021 तक बढाने घोषणा- सऊदी विदेश मंत्रालय

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि यात्रा प्रतिबंधों का सामना कर रहे देशों के लोगों के विज़िट वीजा की वैधता 30 सितंबर 2021 तक बढ़ा दी जाएगी।

मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी एक बयान में कहा कि वीजा का विस्तार बिना किसी शुल्क के स्वयं हो जाएगा। वीजा का विस्तार निम्नलिखित लिंक के माध्यम से किया भी जा सकता है:- https://enjazit.com.sa/enjaz/extendexpiredvisa

मंत्रालय ने कहा कि फ्री विस्तार केवल उन देशों के विज़िट वीजा धारकों के लिए है जिन देशों के नागरिकों को कोरोना वायरस महामारी के कारण सऊदी अरब में सीधे प्रवेश निलंबित कर दिया गया है। पढ़ेसऊदी टूरिस्ट वीज़ा आवेदन प्रक्रिया, गाइड व अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ?

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार यह कदम कोविड-19 महामारी के प्रभावों और परिणामों को दूर करने और इसके आर्थिक और वित्तीय प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से सऊदी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। पढ़ेउमरा वीजा स्थिति और वीजा शुल्क जांच प्रक्रिया ऑनलाइन

वर्तमान में भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), अफगानिस्तान, इंडोनेशिया, मिस्र, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, अर्जेंटीना, इथियोपिया, वियतनाम और लेबनान जैसे देश यात्रा प्रतिबंध का सामना कर रहे है।

दो पवित्र मस्जिदों के कस्टोडियन किंग सलमान के निर्देशों के बाद जवाजात ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह 31 अगस्त 2021 तक यात्रा प्रतिबंध देशों में फंसे प्रवासियों के इकामा और एग्जिट री-एंट्री वीजा की वैधता का विस्तार कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments