सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने पवित्र रमजान महीने में निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये 6 घंटे वर्किंग आवर्स की घोषणा की है।
मंत्रालय सभी को कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए कार्यस्थलों पर एहतियाती उपायों और निवारक उपायों को लागू करने के लिए भी कहा है । पढ़े-रमजान के दौरान उमरा परमिट किन लोगों को मिलेगा? हज मंत्रालय का खुलासा
ساعات عمل #القطاع_الخاص في شهر رمضان المبارك. pic.twitter.com/W4pZZSTTro
— وزارة الموارد البشرية والتنمية الاجتماعية (@HRSD_SA) April 7, 2021
इससे पहले मंत्रालय रमजान के दौरान सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों लिए 5 घंटे वर्किंग आवर्स निर्धारित किया था, जो सुबह 10 बजे से 3 बजे तक निर्धारित है । मंत्रालय ने काम के घंटों के साथ कर्मचारियों के संख्या का भी व्याख्या किया था जिसके अनुसार 25% सरकारी कर्मचारियों को पवित्र महीने के दौरान घर से काम करने की अनुमति दी गई है। पढ़े-सऊदी अरब में प्रोफेशनल वेरिफिकेशन टेस्ट के विषय में आवश्यक जानकारी